CM Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश, नए वैरिएंट पर नजर रखें, हर पॉजिटिव केस की कराएं जीनोम सिक्वेंसिंग

443 0

लखनऊ।  विभिन्न देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कोविड प्रबंधन के लिए गठित उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ गुरुवार को प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

¶¶ यद्यपि विभिन्न देशों में विगत एक सप्ताह से कोविड के नए केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में स्थिति सामान्य है। दिसम्बर माह में प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी दर 0.01% रही है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 62 है। विगत 24 घंटों में 27,208 हजार टेस्ट किए गए और एक भी नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई। इसी अवधि में 33 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।

¶¶ प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में कोविड से बचाव के लिए ट्रेस, टेस्ट, ट्रीटमेंट और टीका की रणनीति सफल सिद्ध हुई है। संभव है आने वाले कुछ दिनों में नए केस में बढ़ोतरी हो, ऐसे में हमें अलर्ट रहना होगा। यह समय घबराने का नहीं, सतर्क और सावधान रहने का है। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। अस्पतालों, बस, रेलवे स्टेशन, बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने के लिए लोगों को जागरूक करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को एक्टिव करें।

¶¶ कोविड की बदलती परिस्थितियों पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए। चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग बेहतर समन्वय के साथ तैयारी करें। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति के परामर्श के अनुसार आगे की नीति तय की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार से सतत संपर्क-संवाद बनाए रखें।

¶¶ कोविड के नए वैरिएंट पर सतत नजर रखी जाए। जो भी नए केस मिले, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। दैनिक टेस्टिंग को बढ़ाया जाए। गंभीर, असाध्य रोग से ग्रस्त लोगों, बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

¶¶ कोविड प्रबंधन में इंटेग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की उपयोगिता का हम सभी ने अनुभव किया है। गृह, स्वास्थ्य और नगर विकास विभाग परस्पर समंन्वय के साथ आइसीसीसी को फिर से एक्टिव करने की तैयारी करें।

¶¶ प्रधानमंत्री के मंत्र “जहां बीमार-वहीं उपचार” की भावना के अनुरूप ग्राम प्रधानों, एएनएम, आशा बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का सहयोग लिया जाए। कोविड के खिलाफ अब तक की लड़ाई में इन लोगों ने बड़ी भूमिका निभाई है। इस वर्ग को पुनः एक्टिव करें। ताकि यह अपने क्षेत्रों में बीमार, कोविड लक्षण युक्त लोगों पर नजर रखें, जरूरत के अनुसार तत्काल अस्पताल/डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध कराएं।

¶¶ कोविड के बीच अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किया गया था। हर जिले में आईसीयू, वेंटिलेटर, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। सभी अस्पतालों में चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र, हर अस्पताल में पर्याप्त संसाधन होने चाहिए।

¶¶ चिकित्सा संस्थानों की अद्यतन आवश्यकताओं का परीक्षण करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों के नए पद सृजित किए जाएं। पुराने पदों में कोई कटौती न की जाए। यह कार्य शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जाए।

¶¶ अच्छी गुणवत्ता के साथ दवाएं कम कीमत पर उपलब्ध हों, यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में जीवनरक्षक दवाओं की कमी न हो। मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की कार्यपद्धति में सुधार की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री स्तर से विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाए।

¶¶ एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज लक्ष्य के सापेक्ष विगत दिनों 06 जनपदों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए 42 कंपनियों/संस्थाओं ने अपनी रुचि दिखाई है। योग्य और समर्थ का चयन कर यथाशीघ्र मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।

¶¶ कोविड संक्रमण से बचाव में टीके की उपयोगिता स्वयंसिद्ध है। 39.06 करोड़ वैक्सीनेशन डोज के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टीका लगाने वाला राज्य है। प्रदेश में 4.48 करोड़ प्रीकॉशन डोज भी लगाए जा चुके हैं। कोविड के नए वैरिएंट के दृष्टिगत प्रीकॉशन डोज लगाए जाने में तेजी की अपेक्षा है। लोगों को प्रीकॉशन डोज की जरूरत और उपयोगिता के बारे में जागरूक किया जाए।

¶¶ प्रयागराज माघ मेले के व्यवस्थित आयोजन के लिए अंतर विभागीय समन्वय के साथ कार्य हो। कल्पवासियों, श्रद्धालुओं, साधु-संतों, को पूर्व में मिलने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

¶¶ प्रदेश में पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हुई बाजरा की खरीद की प्रगति उत्साहजनक है। अब तक 45000 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी जिले में कमी न हो।

Related Post

CM Yogi

उत्तर प्रदेश सरकार रोजगार के अवसरों में कर रही है बड़ी वृद्धि: सीएम योगी

Posted by - October 13, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लोकभवन के सभागार में नव चयनित प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित…
CM Yogi performed Rudrabhishek on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोकमंगल की प्रार्थना

Posted by - February 26, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार को रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में पर्यावरण और मां गंगा की स्वच्छता के लिए 45 दिनों तक चला अभियान

Posted by - March 10, 2025 0
लखनऊ / प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में पर्यावरण और मां गंगा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नमामि गंगे (Namami…
CM Yogi

बाढ़ को लेकर सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर थी सरकार: सीएम योगी

Posted by - August 28, 2023 0
फर्रुखाबाद, कासगंज, शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को प्रदेश के बाढ़ (Flood) प्रभावित जनपदों फर्रुखाबाद, कासगंज और…
उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

Posted by - March 30, 2021 0
राजधानी के थाना आशियाना व कैंट में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे के फरार वांछित अभियुक्त अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को  नगराम पुलिस द्वारा सोमवार शाम  चार किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी  विनीत कुमार जायसवाल गांजा का अंतर्जनपदीय तस्कर है। इसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो चुका है।  वर्ष 2015 में इसे उन्नाव के सोहरामऊ थाने में 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में अभियुक्त विनीत जायसवाल व इसके गिरोह के सदस्यों को  जनपद कौशांबी  के थाना पूरामुफ्ती  में 868 किलो गांजा के साथ व इसी वर्ष  कौशांबी के ही थाना सैनी में 1432 किलो गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया था। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत वर्ष 2018  में नारकोटिक्स सेल लखनऊ द्वारा विनीत जायसवाल व इसके गैंग के सदस्यों को 40 किलो  गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्ष 2020 में राजधानी के थाना आशियाना व थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी विनीत जायसवाल फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। नगराम पुलिस द्वारा काफी दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, सोमवार की शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर सिंह सिपाही राजीव पांडे अंबिकेश तिवारी व मोहम्मद याकूब द्वारा नगराम पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया से आगे विनीत जायसवाल को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया गया। वजन करने पर गांजे का वजन चार किलो 100 ग्राम निकला। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी विनीत कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश व नेपाल से अवैध गांजे की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की तस्करी व बिक्री करने का अ•यस्त अपराधी है तथा नगराम थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है इसके परिवार में भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल व मां चंद्रावती जायसवाल अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त रहती हैं। इसके द्वारा अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित की गई दौलत से बनाई गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।