CM Yogi

आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी योगी सरकार, राहत कार्यों में तेजी

3 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंधी, आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस बार भी संवेदनशीलता दिखाई है। सीएम ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने और हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ खड़ी है और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

शासन स्तर से की जा रही मॉनिटरिंग-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिलाधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध करानी शुरू कर दी है। शासन स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि जरूरतमंदों तक सहायता समय पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों को जो भी सहायता आवश्यक हो, उसे बिना देरी उपलब्ध कराया जाए।

सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता-

सीएम योगी (CM Yogi) ने अधिकारियों से कहा है कि राहत और बचाव कार्यों में पूरी गंभीरता बरती जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुचारु किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सीएम योगी (CM Yogi)ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि जनता की सुरक्षा और सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

इन जिलों में है नुकसान की सूचना-

प्रदेश के बाराबंकी, बहराइच, कानपुर देहात, बस्ती, संभल, हरदोई, उन्नाव समेत 19 जिलों में जनहानि, पशुहानि और फसल नुकसान की जानकारी सामने आई है। खराब मौसम के कारण कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

चिकित्सकों की अटूट सेवा भावना का स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में है अटूट योगदान: CM साय

Posted by - July 1, 2025 0
रायपुर। चाहे कोरोना महामारी का संकट रहा हो या दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की चुनौती, हमारे…
PM MODI

PM मोदी ने असम, बंगाल के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान की अपील की

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को…
रजत पीजी कालेजेज

‘खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ में रजत पीजी कालेजेज के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Posted by - December 1, 2019 0
लखनऊ। फैजाबाद रोड चिनहट स्थित रजत पीजी कॉलेज में राजधानी लखनऊ के सभी छह शाखाओं के संयुक्त कार्यक्रम ‘खेलेगा इंडिया…
vaccination

यूपी में वैक्सीनेशन की दूसरी डोज 15 फरवरी से लगेगी, तैयारी पूरी : योगी

Posted by - January 21, 2021 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 22 जनवरी को होने वाले  वैक्सीनेशन ( Vaccination) कार्य की सभी तैयारियां पूरी…