cm yogi

योगी सरकार ने 3749 मरीजों को दी 78.31 करोड़ की आर्थिक सहायता

309 0

लखनऊ। आचार संहिता हटने के तत्काल बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जनसमस्याओं के समाधान में जुट गए। आचार संहिता हटते ही सीएम योगी (CM Yogi) ने छह जून को लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। उनकी मंशा के अनुरूप पीड़ितों की समस्याओं का समाधान तत्काल शुरू हुआ। इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए पीड़ितों को भी राहत देते हुए समयसीमा के भीतर अस्पताल के लिए राशि जारी कर दी गई। महज 26 दिन के भीतर 3749 मरीजों को इलाज के लिए 78.31 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई।

3749 लोगों को 78.31 करोड़ से अधिक की मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ‘जनता दर्शन’ के साथ ही जनप्रतिनिधियों के पत्र पर भी पीड़ित लोगों को रिपोर्ट के आधार पर धनराशि जारी की गई है। छह जून से पहली जुलाई के मध्य 3749 पीड़ितों को 78 करोड़, 31 लाख, 54 हजार 134 रुपये जारी किए गए।

हाथरस पहुंचे सीएम योगी, सत्संग हादसे में घायलों से की भेंट

महज 26 दिन में यह राशि जारी होने से सभी वर्गों के पीड़ितों को किडनी, कैंसर, ब्रेन हैमरेज, ऑपरेशन समेत कई जटिल बीमारियों के इलाज में मदद मिली।

जून में चार दिन लखनऊ में स्वयं भी ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे सीएम योगी (CM Yogi)

‘जनता दर्शन’ सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक उनके सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम चलता है। समय-समय पर सीएम खुद भी लखनऊ और गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ करते हैं।

जून माह में सीएम (CM Yogi) ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर छह जून, आठ जून, 20 जून और 30 जून को स्वयं आमजन की समस्याओं को सुनकर समय सीमा के भीतर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

Related Post

Dev Deepawali

सनातन की दिव्यता से काशी हुई प्रकाशमान, देव दीपावली पर 21 लाख दीपों से रोशन हुई शिव की नगरी

Posted by - November 15, 2024 0
वाराणसी। देव दीपावली (Dev Deepawali) के पावन अवसर पर काशी के घाटों पर दीपों की अविरल शृंखला ने पूरी दुनिया…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने वितरित पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी

Posted by - August 28, 2022 0
शाहजहांपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशों के क्रम में बरेली मण्डल के प्रभारी मंत्रीगण, नगर विकास एवम्…
Nath Nagari Intergrated Township

नाथ नगरी इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शापिंग कांपलेक्स के ऊपर बनाये जायेंगे फ्लैट

Posted by - August 3, 2024 0
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विजन के अनुरूप बरेली विकास प्राधिकरण बरेली में प्रदेश की पहली अनूठी नाथ…