Yogi

कम बारिश होने पर टेंशन में योगी सरकार, लखनऊ में बुलाई बैठक

549 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोग बारिश के लिए तरस रहे है और इंतजार कर रहे है कि, आखिर कब बारिश होगी। इसी को लेकर योगी सरकार (Yogi government) को अब सूखे की चिंता सताने लगी है। सूखे की आहट को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम को लखनऊ समीक्षा की बड़ी बैठक बुलाई है। जिसमे मुख्य सचिव, राहत आयुक्त, कृषि उत्पादन आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

खबर के मुताबिक, कई दिनों से बारिश न होने पर सूखे की चिंता को लेकर सीएम योगी ने आज शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर बैठक बुलाई है। राज्य में धान और अन्य खरीफ फसल की खेती का कुल क्षेत्रफल 95 से 96 लाख हेक्टेयर है। खरीफ की फसलों में मुख्य फसल धान की रोपाई पिछड़ रही है। ज्वार, बाजरा, तिल, अरहर, उड़द आदि की बोवाई भी प्रभावित हो रही है। कृषि विभाग द्वारा लगभग 6 लाख हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है। कुल में से 60 लाख हेक्टेयर अकेले धान की खेती का समर्थन करता है।

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेज, बाजार, सभी कार्यालय नहीं होंगे बंद

पिछले साल की इसी अवधि में हुई बारिश की तुलना में लगभग 62% कम है, राज्य में इस साल केवल 70 मिमी बारिश हुई है। यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में किसानों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कृषि क्षेत्रों की सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप और नहरों को अपेक्षित विनिर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है ताकि किसानों को कोई समस्या न हो।

पति और भाभी मनाते थे रंगरलिया, पत्नी के रोकने पर दोनों ने जिंदा जलाया

Related Post

CM Yogi

मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के किये दर्शन

Posted by - February 11, 2024 0
लखनऊ/अयोध्या: सीएम योगी (CM Yogi)  और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर रविवार को समाजवादी पार्टी को छोड़कर…
CM Yogi

लेदर, टेक्सटाइल, खिलौना और खेल इंडस्ट्री यूपी को बनाएंगी वन ट्रिलियन इकोनॉमी

Posted by - November 7, 2022 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश को अगले पांच वर्ष में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर…
CM Yogi

आकांक्षात्मक से आगे बढ़कर विकसित जनपद बन रहा सिद्धार्थनगर: सीएम योगी

Posted by - March 15, 2024 0
सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार के लगातार प्रयासों से सिद्धार्थनगर जनपद…
मोदी और रामनाथ कोविंद ने ली स्वाथ्य की जानकारी

PM मोदी ने ली रामनाथ कोविंद के स्वाथ्य की जानकारी

Posted by - March 27, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी…