योगी सरकार का फरमान, यूपी के इन जिलों में मास्क हुआ अनिवार्य

453 0

लखनऊ: चीन (China) के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार सख्त हो गई है। योगी सरकार (Yogi government) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत समेत एनसीआर के सभी जिलों और लखनऊ में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

योगी सरकार ने कहा, ‘प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोतरी हो रही है। एनसीआर के जिलों में भी इसका प्रभाव बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां पर केस बढ़ रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

इसी को ध्यान में रखते हुए कोरोना से बचाने के लिए सरकार ने एनसीआर के जनपदों (गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत) और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया।

इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर वैक्सीनेट किया जा रहा है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा की जमानत रद्द

695 एक्टिव केस

यूपी में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 695 है। पिछले 24 घंटों में 83 हजार 864 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 115 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें: बीजापुर में सीएएफ कैंप पर नक्सली हमला, 4 जवान घायल

Related Post

Happy family day

हर माह 21 तारीख को स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया जाता है खुशहाल परिवार दिवस

Posted by - April 20, 2022 0
लखनऊ: स्वास्थ्य इकाइयों पर हर माह की 21 तारीख को मनाया जाने वाला ‘खुशहाल परिवार दिवस’ (Happy Family Day) कार्यक्रम…
घर पर बनाएं फेस मास्क

कोरोना वायरस से बचने के लिए घर पर बनाएं फेस मास्क, जानें पूरा प्रोसेस

Posted by - April 4, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से ताज़ा परामर्श में लोगों…

रिकॉर्ड बनाने के लिए मोदी सरकार ने की वैक्सीन की जमाखोरी’, चिदंबरम ने उठाए सरकार पर सवाल

Posted by - June 23, 2021 0
कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार द्वारा एक दिन में 88 लाख लोगों को वैक्सीन लगाए जाने पर पी. चिदंबरम…