Tablet

जल्द ही युवाओं को 5.38 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन बांटेंगी योगी सरकार

654 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi government) युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीक को जोड़ने के लिए फ्री टैबलेट (Free tablet) और स्मार्टफोन (Smartphones) उपलब्ध करा रही है। वर्ष 2021-22 में 31 मार्च तक 12,31,983 डिवाइसों की आपूर्ति की गयी थी। प्रदेश सरकार ने शेष 5,38,017 टैबलेट (Tablet) और स्मार्टफोन की आपूर्ति दो महीने में करने के निर्देश दिए हैं। यह टैबलेट और स्मार्टफोन पात्र छात्र-छात्राओं को वितरित की जाएगी।

योगी सरकार का अगले पांच वर्षों में युवाओं को दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वर्ष 2021-22 में लागू की गई इस योजना के तहत जेम पोर्टल पर 25 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन के लिए बिड्स प्रकाशित की गई थी। चयनित आपूर्ति करने वाली संस्थाओं ने 7.20 लाख टैबलेट और 10.50 लाख स्मार्टफोन (कुल 17.70 लाख डिवाइसों) 90 दिनों दिनों में करने के लिए प्रतिबद्धता दी थी, लेकिन 31 मार्च 2022 तक कुल 12,31,983 डिवाइस की ही आपूर्ति हो पाई।

इस संबंध में हुई प्रदेश सरकार के बैठक में निर्णय लिया गया है कि योजना के तहत वर्ष 2021-22 के कुल लक्षित एवं अनुबन्धित 17.70 लाख ऐसे छात्र-छात्रा जो पाठ्यक्रम के अन्तिम वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं या जिनके पाठ्यक्रम की अवधि एक वर्ष से कम है, के पास-आउट हो जाने को देखते हुए 31 मार्च 2022 के बाद बचे 5,38,017 डिवाइसेज़ की आपूर्ति को पुनः शुरू किया जाए। साथ ही 60 दिन के भीतर आपूर्ति कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट से व्यय किया जाएगा।

यूपी में कुल 1,645 एक्टिव केस, 178 लोगों ने दी कोरोना को मात

वर्ष 2022-23 में योजना की निरन्तरता बनाये रखने के लिए जेम पोर्टल के प्राविधान के अनुसार लक्षित/अनुबन्धित मात्रा में 25 प्रतिशत की वृद्धि कर आपूर्तिकर्ता संस्थाओं के अनुबन्धों को बढ़ाये जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देश दिया गया कि टैबलेट और स्मार्टफोन की दरों का मार्केट सर्वे कराते हुए यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कहीं इन डिवाइसों की दरें अनुबन्धित दरों से कम तो नहीं हो गई हैं।

कृष्णनगरी पहुंचे तेज प्रताप यादव, बोले- वृंदावन की यात्रा पर आया हूं

Related Post

TMC Deligation meet EC

EC के दरवाजे पर पहुंचे TMC नेता, कहा-निष्पक्ष चुनाव करवाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी

Posted by - April 2, 2021 0
कोलकाता । TMC प्रतिनिधिमंडल ने आज कोलकाता में चुनाव आयोग से मुलाकात की। TMC के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने…
CM Yogi

”सुझाव आपका संकल्प हमारा” अभियान का सीएम योगी ने किया शुभारम्भ

Posted by - December 15, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के ”यूपी नंबर-1 सुझाव आपका संकल्प हमारा” (Sujhaav Aapka…

महाराष्ट्र: शिवसेना ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, इन मुद्दों का जिक्र

Posted by - October 12, 2019 0
महाराष्ट्र ।शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मेनिफेस्टो लॉन्च करने…
Supplementary budget of Rs 17,865 crore presented in UP assembly

योगी सरकार ने सदन में प्रस्तुत किया 17,865 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाधारहित विकास को अनवरत जारी रखने के लिए योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय…