cm yogi

बंगाल में गरजेंगे CM योगी, बोले ‘जय श्री राम’

968 0

लखनऊ। सीएम योगी (Yogi Adityanath) आज ममता बनर्जी के गढ़ बंगाल में हुंकार भरेंगे। पश्चिम बंगाल के मालदा में सीएम योगी की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।सीएम योगी  (Yogi Adityanath) का ये दौरा बीजेपी के लिए खास रहने वाला है।

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मंगलवार को पश्चिम बंगाल में हुंकार भरेंगे। पश्चिम बंगाल के विधानसभा के चुनावी रण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ सीएम योगी (Yogi Adityanath)  मालदा में रैली करेंगे।

 

बंगाल पहुंचने से पहले सीएम योगी  (Yogi Adityanath)ने ट्वीट कर कहा कि “नमस्कार बंगाल. सनातन संस्कृति की जागृत धरा पर आज आप सभी के बीच उपस्थित होने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हो रहा है. ‘वंदे मातरम्’ के अमर उद्घोष से सम्पूर्ण देश की राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाली वीर भूमि को मेरा नमन…जय श्री राम”

सीएम योगी (Yogi Adityanath) के समर्थक देशभर में मौजूद

सीएम  (Yogi Adityanath) अपनी संबोधन में CAA, NRC, लव जिहाद और राम मंदिर का मुद्दा उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी इससे पहले भी देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में सभाएं कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के कई राज्यों में समर्थकों की बड़ी संख्या है। सीएम योगी (Yogi Adityanath) गोरक्ष पीठाधीश्वर भी हैं। इस लिहाज से भी उनके समर्थक बड़ी संख्या में देशभर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद हैं। नाथ संप्रदाय के देशभर में तमाम केंद्र हैं। वहां से जुड़े लोग सीएम योगी लगाव रखते हैं।

Related Post

अरविंद केजरीवाल

‘अगला चुनाव लड़ने के लिए नहीं हैं पैसा, करें हमारी मदद’- अरविंद केजरीवाल

Posted by - November 25, 2019 0
नई दिल्ली। जैसे-जैसे दिल्ली में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा हैं, वैसे-वैसे दिल्ली के आम आदमी पार्टी के…
CM Vishnudev Sai

सीएम विष्णुदेव साय ने ज्वालामुखी शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना

Posted by - March 1, 2024 0
रायपुर/सिंगरौली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मध्यप्रदेश के सिंगरौली प्रवास के दौरान शक्ति नगर स्थित ज्वालामुखी शक्तिपीठ…
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग प्रदेश की आर्थिक प्रगति के दो सशक्त स्तंभ: एके शर्मा

Posted by - February 25, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में संगम सभागार, लखनऊ में…