Yogi Adityanath

14वें दिन बाद योगी आदित्‍यनाथ चुने गए BJP विधायक दल के नेता

502 0

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद 14वें दिन बाद गुरुवार को हुई भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक दल की बैठक में योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) को नेता चुना लिया गया है। योगी आदित्‍यनाथ एक बार फिर से लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्‍यमंत्री (Chief Minister) की कुर्सी संभालेंगे। आज की इस बैठक में बीजेपी के सभी 255 विधायक शामिल थे।

केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह-पर्यवेक्षक व झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास भी आज इस बैठक में शामिल होने के लिए थोड़ी देर पहले लखनऊ पहुंचे थे। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा था, इसके बाद सर्वसम्मति से योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया। लोकभवन के बाहर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी योगी आदित्यनाथ के नाम के एलान पर जश्न मनाते दिखे।

यह भी पढ़ें : BJP विधायक दल की बैठक में शामिल होने लखनऊ पहुंचे अमित शाह

Related Post

UP panchayat Chunav

यूपीः इलेक्शन के बीच इन्फेक्शन! बाराबंकी में पीठासीन अधिकारी बीमार, देर से शुरू हो पाया मतदान

Posted by - April 26, 2021 0
ळखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (up panchayat election) के तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच…
CM Yogi flagged off Rajdhani service bus

हमारे लिए एक-एक जान कीमती, यह एक परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए अमूल्य निधि: सीएम योगी

Posted by - June 3, 2023 0
लखनऊ। सुगम यात्रा और सुरक्षित यात्रा हर नागरिक का अधिकार है। ये सरकार का दायित्व बनता है कि जिस विश्वास…
बाबू सिंह कुशवाहा

आज भी इंसान को इंसान कहलाने के लिए करना पड़ता है संघर्ष : बाबू सिंह कुशवाहा

Posted by - November 16, 2019 0
लखनऊ। जन अधिकार पार्टी ने रायबरेली रोड़ स्थित एक रिजार्ट में अपने पहले राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि…