नवरात्रि व्रत में दूसरे दिन करें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा

875 0

लखनऊ डेस्क। अगर आपकी राधि वृषभ या तुला है तो आपको तो आपको देवी ब्रह्मचारिणी की अराधना जरूर करनी चाहिए। आपको हमेशा देवी को पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। साथ ही देवी जी को पान-सुपाड़ी खिलानी चाहिए। इससे देवी प्रसन्न होती हैं। अगर आप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करती हैं तो इससे आपको लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है।

नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा की जाती है। देवी दुर्गा के इस स्वरूप का संबंध मंगल से है। अगर आपकी कंडली में मंगल दोष है तो देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से आपके समस्त मंगल दोष दूर हो जाते हैं।

इतना ही नहीं अगर आपको कोई रोग बहुत समय से सता रहा है तो वह भी दूर हो जाता है। आपके अंदर आत्मविश्वास, आत्मबल बढ़ता। अगर आप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा कर रही हैं तो आपको हमेशा नीले रंगे कपड़े पहन कर देवी जी की पूजा करनी चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।

वी ब्रह्मचारिणी की पूजा फूल, अक्षत, रोली, चंदन आदि से होती है। आप देवी ब्रह्मचारिणी की तस्वीर को पहले दूध, दही, घृत, मधु व शर्करा स्नान कराएं। इसके बाद आपको देवी जी को पिस्ते की बनी मिठाई भोग में चढ़ानी चाहिए। अगर आप पूरी आस्था के साथ देवी जी की पूजा अर्चना करेंगी तो आपका मन हमेशा ही शांत और प्रसन्न रहेगा। पूजा के साथ ही आपको देवी जी का मंत्र भी जपना चाहिए।

ॐ देवी ब्रह्मचारिणी नमः॥

या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

Related Post

61 साल की उम्र में मशहूर सिनेमेटोग्राफऱ एमजे राधाकृष्णन का निधन

Posted by - July 13, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर फिल्ममेकर एमजे राधाकृष्णन का हाल ही में 61 साल की उम्र में निधन हो गया। एमजे राधाकृष्णन…
मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित होने पर भेदभाव का न्यायालय ने लगा आरोप

मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित होने पर भेदभाव का न्यायालय ने लगा आरोप

Posted by - March 26, 2021 0
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि थल सेना ने महिला एसएससी (शार्ट सर्विस कमशीन) अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने…