Road accident in ayodhya

Ayodhya में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत

631 0

अयोध्या। जिले में मजदूरों से भरी पिकअप बस से टकराने के बाद अनियंत्रित (Pickup Overturning) होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था की पिकअप में सवार मजदूर सड़क पर दूर जा गिरे और बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे में एक मजदूर की मौत भी हो गई है।

महंत परमहंस दास की मांग, Ayodhya में 5 कोस के बाहर बने कब्रिस्तान

जिले में मजदूरों से भरी पिकअप ग्रामीण क्षेत्र रौनाही के बड़ागांव से अयोध्या शहर के नवीन मंडी की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक एक बस से टकराने के बाद पिकअप अनियंत्रित (Pickup Overturning) होकर पलट गई। हादसा में कई मजदूर घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि चार की हालत बेहद गंभीर है।

हादसे में एक मजदूर की मौत

इस भीषण हादसे में बचे मजदूर अखिलेश ने बताया कि “उसके सभी साथी रोजाना की तरह मजदूरी करने के लिए बड़ागांव से अयोध्या शहर के नवीन मंडी आ रहे थे। सभी ने एनएच 27 पर बड़ा गांव के पास एक पिकअप पर सवार हुए और अपनी मंजिल की तरफ चल पड़े। अचानक सत्तीचौरा के पास तेज रफ्तार पिकअप एक बस से टकरा गई। इसके बाद पिकअप ने नियंत्रण खो दिया और मजदूरों से भरी पिकअप सड़क पर पलट गई, जिसके कारण कई मजदूर पिकअप के नीचे भी दब गए।

मजदूरों की चीख पुकार से मची हाहाकार

हादसे में 21 वर्षीय राजकुमार की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि घायल मजदूरों में मंगल, महावीर, मनोज, इंद्रेश, प्रमोद,जगदीश, विश्वनाथ,शंकर रामकिशोर और एक अज्ञात मजदूर शामिल हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी मजदूर बड़ागांव इलाके के आस-पास के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Related Post

डीसीपी ने सुशान्त गोल्फ सिटी थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

डीसीपी ने सुशान्त गोल्फ सिटी थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

Posted by - March 20, 2021 0
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रवि कुमार ने शनिवार को थाना सुशान्त गोल्फ सिटी का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक विजयेन्द्र…
cm yogi

गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीएम योगी

Posted by - December 22, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आए फरियादियों…
CM Yogi

इंडी गठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी

Posted by - November 3, 2025 0
दरभंगा/मुजफ्फरपुर/सारण/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की एक बाद एक रैली व जनसभा ने…
BJP

यूपी के 8 नए जिला बीजेपी कार्यालय का जेपी नड्डा करेंगे उद्घाटन

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को रानीडीहा, खोराबार में आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेला की तैयारियों…