Amrit Abhijat

सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा: अमृत अभिजात

530 0

लखनऊ। प्रदेश के शहरों को साफ सुथरा बनाने तथा नगरीय व्यवस्था में सुधार कर नगरीय जीवन को बेहतर बनाने के लिए विचार-विमर्श हेतु आज नगरीय निकाय निदेशालय में सब के लिए स्वस्थ शहर, स्वच्छता की नई लहर के संकल्प के साथ ’शहरों में समावेशी स्वच्छता के लिए सेप्टेज प्रबंधन’ विषयक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई), नगर विकास तथा अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एण्ड अर्बन ट्रांसफॉरमेशन (एएमआरयूटी) ने प्रतिभाग किया और प्रदेश में फीकल सल्ज और सेफ्टेज मैनेजमेंट के तहत हो रहे कार्यों पर चर्चा की गई और सीवेज ट्रीटमेंट, अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अनेक सुझाव दिए गए। इस अवसर पर प्रदेश के शहरों में समावेशी स्वच्छता के लिए सेप्टेज प्रबंधन पर एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री (CM Yogi) के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय निकायों में जीवन को बेहतर बनाने, सौन्दर्यीकरण, साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण, शुद्ध वायु की दिशा में तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। फीकल स्लज और सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा है। साथ ही अपशिष्ट जल के परिवहन, उपचार और सुरक्षित निपटान पर भी कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहरों में साफ सफाई और स्वच्छता के लिए ’ईज ऑफ सेप्टेज मैनेजमेंट’ के आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जानी चाहिए। प्रदेश की एक बड़ी आबादी शहरों में निवास करती है, जिससे शहरी स्वच्छता सुनिश्चित कराना मुश्किल हो रहा है।

Amrit Abhijat

उन्होंने (Amrit Abhijat) कहा कि एएमआरयूटी, नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) और यूएलबी के सहयोग से अब तक प्रदेश के 53 जिलों में 59 शहरों व कस्बों में 62 एफएसटीपी का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश के 10 शहरों में सेप्टिक ट्रीटमेंन्ट प्लांट पूरी तरह से चालू हैं। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में एफएसटीपी के बुनियादी ढांचे का निर्माण हो रहा है। झांसी नगर निगम द्वारा 6 केएलडी प्रतिदिन की क्षमता का एक मल कीचड़ उपचार संयंत्र चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की फीकल स्लज एण्ड सेप्टेज मैनेजमेंट (FSSM) नीति 2023 के तहत पूरे राज्य के नगरीय निकायों में सेप्टेज प्रबंधन की व्यवस्था की जानी है।

Amrit Abhijat

कार्यशाला में सेंटर फॉर साइंस एंड इनवायरनमेंट (CSI) की डायरेक्टर जनरल सुनीता नारायण ने कहा कि उत्तर प्रदेश फीकल स्लज और सेप्टेज प्रबंधन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में भारी निवेश की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समावेशी स्वच्छता के लिए एक मजबूत सेप्टेज प्रबंधन सुनिश्चित करना होगा तभी जीवन के लिए एक बेहतरीन वातावरण तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण के कारण शहरी स्वच्छता देश के अन्य राज्यों में भी समस्या बनी हुई है, लेकिन वैज्ञानिक तौर तरीके तथा जैविक उपचार प्रणालियों के माध्यम से इसको निपटाने में सफलता हासिल की जा सकती है।

राष्ट्रपति के बारे में कांग्रेस नेता की टिप्पणी संविधान का अपमान: सीएम योगी

कार्यशाला में फीकल स्लज और सेप्टेज ट्रीटमेंट व स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले नगर निगमों एवं नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उ0प्र0 में समावेशी स्वच्छता के लिए सेप्टेज प्रबंधन पर पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

कार्यशाला में निदेशक नगरीय निकाय  नेहा शर्मा, एएमआरयूटी के एडिशनल मिशन डायरेक्टर  पी0के0 श्रीवास्तव तथा सीएसई के प्रोग्र्राम डायरेक्टर  दीपेन्द्र एस0 कपूर आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर नगर निगमों के नगर आयुक्त तथा नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

cm yogi

भारत के सबसे पसंदीदा सीएम बने योगी आदित्यनाथ, देश ही नहीं विदेशों में भी मची है धूम

Posted by - March 24, 2023 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करने जा रहे हैं। इसके साथ…
corona cases in india

यूपी में कोरोना के 103 नये मामले, तीन और की मौत लखनऊ में 17 मिले संक्रमित,

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब सोमवार के साथ ही मंगलवार को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनशन होगा। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को बताया कि अब तक 8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का काम किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 और 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पहले ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि संबंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके। इसी बीच प्रदेश में रविवार को कोरोना के 103 नये मामले सामने आये हैं, जबकि तीन और की मौत हो गयी है। इसी तरह राजधानी लखनऊ में भी 17 और पीड़ित मिले हैं और एक मरीज की मौत हो गयी है। मौजूदा समय में प्रदेश में संक्रमण अब स्थिति लगभग पूरी तरह से नियंत्रण में है। जहां एक तरफ रोज होने वाली मौतों की संख्या में भरी कमी हुई है, वहीँ दूसरी तरफ एक्टिव केसेस का नंबर भी कम हो रहा है। वैसे प्रदेश में अब तक कुल 6,02,190 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ कर 8,702 हो गया है। रविवार को मरने वालों में लखनऊ के अलावा मेरठ और लखीमपुर खीरी के 1-1 मरीज शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को बात करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 फीसदी से ज्यादा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 और अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी है। सहगल ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर हर परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.95 करोड़ से ज्यादा कोविड के टेस्ट और 15.27 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों से संपर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट कांटेक्ट व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिली है।
CM Yogi

पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली रोक दी, इसलिए मोदी को गाली देते हैंः योगी

Posted by - November 6, 2025 0
सीतामढ़ी/पश्चिमी चंपारण: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में ताबड़तोड़ रैली निरंतर जारी है। गुरुवार को…