Maha Kumbh

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए की गई विशेष व्यवस्था

169 0

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए योगी सरकार ने ऑनलाइन इंतजाम भी किया है। महाकुम्भ में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने पाए इसके लिए उत्तर प्रदेश वन निगम ने अलाव की लकड़ी की व्यवस्था को भी ऑनलाइन कर दिया है। अब सभी लकड़ी डिपो को गूगल लोकेशन के जरिए आसानी से ढूंढा जा सकता है। फायरवुड डिपो प्रयागराज टाइप करके इन डिपो का स्थान सर्च किया जा सकता है।

श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

डीएसएम प्रयागराज आरके चांदना ने बताया कि इसके लिए 16 डिपो स्थापित किए गए हैं। लकड़ी की कीमत 600 रुपये प्रति क्विंटल रहेगी। महाकुम्भ के दौरान बढ़ती हुई भीड़ और लकड़ी की आपूर्ति की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

मोबाइल की नेविगेशन से भी निकटतम डिपो तक आसानी से पहुंच सकेंगे

महाकुम्भ (Maha Kumbh) क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अलाव की लकड़ी के लिए कुल 16 डिपो बनाए गए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख डिपो सेक्टर 16 में स्थित हैं। यहां पर उत्तर प्रदेश वन निगम उचित मूल्य पर लकड़ी उपलब्ध करा रहा है। इन डिपो का स्थान इंटरनेट पर फायरवुड डिपो कीवर्ड के माध्यम से खोजा जा सकता है। इसके अलावा, मोबाइल फोन की नेविगेशन सुविधा का उपयोग करके कोई भी व्यक्ति निकटतम डिपो तक आसानी से पहुंच सकता है।

27,000 क्विंटल लकड़ी आपूर्ति का इंतजाम

उत्तर प्रदेश वन निगम के अनुसार, महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दौरान लगभग 27,000 क्विंटल लकड़ी की आपूर्ति की तैयारी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न डिपो से लकड़ी भेजी जाएगी। तीर्थयात्रियों को यह लकड़ी निर्धारित दर पर उपलब्ध होगी।

समाज में एकता व समरसता का प्रतीक है महाकुंभ: मनोहर लाल

महाकुम्भ के दौरान सभी डिपो पर लकड़ी की कीमत 600 रुपये प्रति क्विंटल होगी। सरकार की यह पहल न केवल श्रद्धालुओं को सहूलियत देगी, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसे और भी आसान और सुगम बनाएगी।

Related Post

पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शेयर ये फोटो, लिखा ‘हिंदुस्‍तान जिंदाबाद था,है और रहेगा’

Posted by - April 28, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी में शामिल होने के बाद फिल्म अभिनेता सनी देओल अब गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन…
cm yogi

जब दुनिया अंधकार में थी, हमारे ऋषि-मुनियों ने दिया ज्ञान का प्रकाशः सीएम योगी

Posted by - October 12, 2022 0
अयोध्या/लखनऊ। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हम सभी धन्य हैं कि भारत की धरती पर…
Maha Kumbh

सोशल मीडिया पर छाया दिव्य-भव्य महाकुम्भ, टॉप ट्रेंड में रहा माघ पूर्णिमा का महापर्व

Posted by - February 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य और भव्य नज़ारा सोशल मीडिया पर छाया…

ट्रेंड हुआ #Panauti, लोग बोले- मोदी जी आप TV मत देखा करो, पहले ISRO में फेल अब हॉकी में फेल

Posted by - August 3, 2021 0
ओलंपिक गेम्स में भारत और बेल्जियम की पुरुष टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला में भारत को हार का मुंह देखना…