वंडर वुमन 1984

‘वंडर वुमन 1984’ का ट्रेलर रिलीज, एक्ट्रेस गैल गैडट को शूटिंग के दौरान रीढ़ में लगी चोट

1188 0

नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडट की फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। फिल्म से जुड़ी बातों को शेयर करते हुए गैल ने बताया कि “वंडर वुमन 1984” 2017 में आई वंडर वुमन की तुलना में ज्यादा मुश्किल थी। मुझे वंडर वुमन 1984 की शूटिंग के दौरान रीढ़ की हड्डी में बहुत सी चोट का सामना करना पड़ा था।

हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडट ने बताया कि डीसी कॉमिक्स की फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ में इस बार उनका किरदार एकदम अलग

गैडट ने बताया कि इस पूरी फिल्म की शूटिंग बहुत मुश्किल थी, लेकिन जरूरी भी थी और हमने इसे अच्छे से किया। उन्होंने बताया कि ये फिल्म अगले साल 2020 में पांच जून को रिलीज होगी। गैडट ने बताया कि डीसी कॉमिक्स की फिल्म ‘वंडर वुमन’ में इस बार उनका किरदार एकदम अलग दिख रहा है। साथ ही गैल गैडट ने एक नया और गोल्डन कलर का कॉस्ट्यूम पहना है। एक्ट्रेस गैल गैडट इस फिल्म में डायना प्रिंस की भूमिका निभा रही हैं।

77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स में नेटफ्लिक्स ने रचा इतिहास

बात करें गैडट की पिछली फिल्म की तो पैट्टी जेंकींस द्वारा निर्देशित ‘वंडर वुमन’ ने वर्ल्ड वाइड 821.8 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। हालांकि वंडर वुमन को लेकर विवाद भी कम नहीं रहे। लेबनान ने इजराइली होने के कारण उनकी फिल्म पर रोक लगाने की बात कर दी थी। यूनाइटेड नेशंस ने वंडर वुमन को औरतों के सशक्तीकरण का एंबेस्डर उन्हें बनाया था। इस पर भी विवाद खड़ा हो गया था।

गैडट जब वंडन वुमन का किरदार निभा रही थीं तब वह प्रेग्नेंट थी। इसके बावजूद उन्होंने एक्शन सीक्वेंस किए। फिल्म में CGI की मदद से उनके बेबी बंप को छुपाया गया था। गैडट वंडर वुमन का किरदार निभाने वाली पहली नॉन अमेरिकन एक्ट्रेस हैं।

Related Post

Laxmi bomb

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

Posted by - October 9, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Laxmi bomb) का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद…
निक संग प्रियंका की होली

होली खेलते समय निक का हुआ ये हाल, प्रियंका की ड्रेस का किया इस्तेमाल

Posted by - March 8, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी रही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के…
Ayushman Khurana

आयुष्मान खुराना बोले-किशोर कुमार ने मुझे ड्रीम गर्ल के लिए साहस दिया

Posted by - October 13, 2020 0
  मुंबई। किशोर कुमार की 33वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) ने याद करते हुए…
अखिलेश यादव

‘प्रधानजी देशवासियों का भरोसा खोकर दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमटे’ -अखिलेश

Posted by - April 30, 2019 0
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान जी…