भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा

महिला टी-20 विश्व कप : भारत ने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा

954 0

नई दिल्ली। भारतीय टीम शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। दूसरी ओर श्रीलंका की टीम तीनों मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। भारत ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन और फिर बांग्लादेश को 18 रन से हराया था। जबकि तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3 रन से मात दी थी और अब चौथे मैच में श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा है।

सेमीफाइनल से पहले जीते सारे मैच जीता, ग्रुप A में टॉप पर

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को सात विकेट से रौंदते हुए भारत ने ग्रुप ए में टॉप किया है। इसके पहले भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी।

राधा यादव चार ओवर में 23 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लेकर बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

भारत की ओर से चार ओवर में 23 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लेने वालीं राधा यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। मैच के बाद उन्होंने कहा कि मैंने बस स्टंप्स टू स्टंप्स गेंद फेंकने की कोशिश की है। पूरे टूर्नामेंट में अब तक भारत की गेंदबाजी शानदार रही है। हम इसे बरकरार रखना चाहेंगे। राधा के अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ को 2 विकेट मिले हैं। दीप्ति शर्मा, शिखा पांडेय और पूनम यादव को 1-1 सफलताएं मिली है।

यूपी बोर्ड : विज्ञान विषय का पेपर आउट, ईंट भट्टे पर सॉल्वर और नकल माफिया पकड़े गए

भारत ने आसानी से जीता मैच

भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 14.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ओपनर शेफाली वर्मा 47 रन बनाकर रनआउट हुईं। वो लगातार दूसरी बार अर्धशतक नहीं बना पाईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर आउट हुईं। स्मृति मंधाना ने 17 रन बनाए। जेमिमा रॉड्रिग्स (15) और दीप्ति शर्मा (15) नाबाद रहीं।

टॉस जीतकर श्रीलंका निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर महज 113 रन ही बना सकी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई महिलाएं निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर महज 113 रन ही बना सकी। कप्तान चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 33 रन बनाए हैं। कविशा दिल्हारी ने 25 रन की पारी खेली। सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत की ओर से राधा यादव ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए हैं।

भारत की सात विकेट से शानदार जीत

सेमीफाइनल से पहले भारत ने अपना आखिरी लीग मुकाबला भी जीत लिया। श्रीलंका को सात विकेट से मात देते हुए भारतीय महिलाओं ने ग्रुप ‘ए’ में टॉप किया। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है।

अर्धशतक से चूकीं शेफाली

बेहतरीन फॉर्म में चल रहीं 16 वर्षीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा आखिरी लीग मैच में अर्धशतक से चूक गईं। 34 गेंदों में 47 रन बनाकर वह रनआउट हुई। इस पारी में शेफाली के बल्ले से सात चौके और एक छक्का निकला है।

Related Post

DM Savin Bansal

अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से धरातल पर कार्य करें अधिकारीः DM

Posted by - May 12, 2025 0
देहरादून: ‘‘जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित…
Naxalites Encounter

अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

Posted by - January 5, 2025 0
बस्तर। छतीसगढ़ के दक्षिणी अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के…
CM Vishnudev Sai met PM Modi

CM साय ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, चर्चा कर बस्तर के विकास का सौंपा रोडमैप

Posted by - March 18, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने मंगलवार काे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)…
Cricketer Rinku Singh met CM Vishnu Dev Sai.

CM विष्णु देव साय से क्रिकेटर रिंकू सिंह ने की मुलाकात, खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

Posted by - November 23, 2025 0
आज CM विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम…