Bollywood Movies

Women’s Day 2021 : आने वाले समय में पर्दे पर दिखेंगे ये दमदार किरदार

816 0

मुंबई। वो दिन गए जब महिला केंद्रित फिल्में नाम मात्र की बनती थी। हिन्दी सिनेमा में भले ही अब भी अभिनेत्रियों को अभिनेताओं समान वेतन और समान प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा हो लेकिन जिस तरह से महिला केंद्रित फिल्मों की संख्या बढ़ती जा रही है उस से कहा जा सकता है कि लंबे समय से जो बदलाव जरूरी था वह आ रहा है। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 (Womens Day 2021) पर नजर डालते हैं कुछ दमदार महिला किरदारों पर जो आने वाले दिनो में हमे बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।
साइना : अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक में परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। मानव कौल इस स्पोर्ट्स ड्रामा में के कोच पुलेला गोपीचंद की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें परेश रावल भी हैं। 26 मार्च को फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है।
गंगूबाई कठियावाड़ी : आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म में गंगूबाई कठियावाड़ी के दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई के कमाठीपुरा में वेश्यालय चलाती थी। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रश्मि रॉकेट : तापसी पन्नू इस फिल्म में एक प्रतिभाशाली एथलीट की भूमिका निभा रही हैं. ‘रश्मि रॉकेट’ की कहानी गांव की एक युवा लड़की के बारे में है, जिसे ऊपर वाले ने तेज गति से दौड़ने के वरदान से नवाजा है। इस अविश्वसनीय क्षमता के चलते ही गांव वाले उसे रॉकेट के नाम से जानते हैं।’रश्मि रॉकेट’ नंदा पेरियासामी, अनिरुद्ध गुहा और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित है। यह फिल्म आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित की जाएगी, जिन्होंने ‘कारवां’ का निर्देशन किया था।फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं हुई है।
शेरनी : विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपने द्वारा निभाए गए किरदारो से बॉलीवुड स्क्रीन पर महिलाओं की छवि बदल दी। विद्या अपनी आगामी फिल्म में एक वन अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म मनुष्यों और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की कहानी मासुरहै जो वास्तविक जीवन की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। अमित कर द्वारा निर्देशित ‘शेरनी’ की इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।
शाबाश मिट्ठू : भारतीय क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित बायोपिक ‘शाबाश मिट्ठू’ में तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आने वाली है। वह मिताली राज का किरदार निभाने वाली हैं जिसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है। ‘शाबाश मिट्ठू’ राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित है।
धाकड़: अभिनेत्री कंगना रनौत आने वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि की भूमिका में हैं जबकि अर्जुन रामपाल, रुद्रवीर की भूमिका में हैं। रजनीश रेजी घई निर्देशित ‘धाकड़’ 1 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
हसीन दिलरुबा : तापसी पन्नू फिल्म हसीन दिलरुबा में नजप आने वाली हैं। फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लन ने खुलासा किया था कि यह “एक खूनी ‘प्रेम कहानी है। ‘हसीन दिलरुबा’ एक थ्रिलर है जो तापसी और विक्रांत मैसी द्वारा निभाए गए एक जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है और यह सवाल उठाती है कि क्या प्रेम का बंधन समय की कसौटी पर टिकने के लिए पर्याप्त मजबूत रह सकता है।

Related Post

ब्यूटी अवॉर्ड

कटरीना,अनुष्का व कार्तिक ने बिखेरा जलवा, दीपिका को मिला सबसे बड़ा ब्यूटी अवॉर्ड

Posted by - February 19, 2020 0
मुंबई। मायानगरी में इस साल की पहली सबसे रंगीन शाम मंगलवार को फेमिना नायिका ब्यूटी पुरस्कारों के दौरान रौनक पर…
नोरा फतेही का तूफानी डांस

नोरा फतेही का रेगिस्तान में तूफानी डांस, Video से नजरें हटाना मुश्किल

Posted by - November 23, 2019 0
नई दिल्ली। नोरा फतेही रेगिस्तान में तूफानी डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा रेगिस्तान में…
Jimmy Shergill

अभिनेता जिमी शेरगिल गिरफ्तार, कोरोना नियम तोड़ने के आरोप में कार्रवाई

Posted by - April 28, 2021 0
लुधियाना (पंजाब)। कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में कलाकार जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill) को बुधवार को पंजाब के लुधियाना…
ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना बोलीं- शुक्र है वित्तमंत्री ये नहीं कहा कि ‘अगर प्याज नहीं है तो कांदा भजिया खाओ’

Posted by - December 7, 2019 0
मुंबई। अपने ट्वीट्स को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना एक बार…
Women's Fest

Women’s Fest 2025: नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान और स्व-रोजगार का महोत्सव

Posted by - March 8, 2025 0
लखनऊ: 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि नारीशक्ति के गौरवशाली इतिहास, संघर्षों और उपलब्धियों की…