शेल्टर होम

बिहार के शेल्टर होम से पांच युवतियां फरार , भागने के लिए लिया साड़ी का सहारा

871 0

पटना। बिहार में शेल्टर होम की सुरक्षा में एक बार फिर से बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यह घटना पटना के पाटलिपुत्रा थाना इलाके के इन्द्रपुरी स्थित शेल्टर होम की है, जहां से एक साथ पांच युवतियां फरार हो गईं। जगेश्वरी स्पेशल स्कूल की ऊपरी मंजिल से साड़ी के सहारे ये सभी युवतियां एक-एक कर नीचे नीचे उतरीं और फरार हो गई।

इससे पहले भी बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, मधुबनी व गोपालगंज समेत कई शेल्टर होम से नाबलिग लड़कियों और युवतियों की फरार हो चुकी हैं

इस मामले की जानकारी पुलिस महकमे को हुई तो प्रशासन में आपाधापी मच गई है। पुलिस ने इस घटना के बाद फौरन कार्रवाई करते हुए सभी को अलग-अलग जगहों से बरामद कर लिया। सिटी एसपी पीके दास ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, मधुबनी व गोपालगंज समेत कई जगह शेल्टर होम से नाबलिग लड़कियों और युवतियों की फरार होने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

एक बार फिर से बिहार के शेल्टर्स होम की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए

इस घटना के बाद एक बार फिर से बिहार के शेल्टर्स होम की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर शेल्‍टर होम की वह कौन सी परिस्थितयां थीं, जिनके कारण लड़कियां वहां से भागने को मजबूर हुईं? पटना से ये पहला मामला नहीं है। जब शेल्टर होम्स से लड़कियां या युवतियां फरार हुई हों। पूर्व में भी पटना के ही राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर स्थित आसरा गृह से चार युवतियों ने खिड़की के रास्ते से फरार होने का प्रयास किया था, हालांकि इस मकसद में वो कामयाब नहीं हो सकी थीं।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Posted by - August 17, 2024 0
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ…
priyanka gandhi

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी CM योगी कर रहे हैं चुनाव प्रचार : प्रियंका गांधी

Posted by - April 8, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री (CM Yogi) कोरोना संक्रमित व्यक्ति…
Stubble

यूपी में पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी, 4 हजार से अधिक मामलों में दर्ज की गई गिरावट

Posted by - December 8, 2024 0
लखनऊ: योगी सरकार ने कृषि और पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। योगी सरकार के प्रयासों…
Maha Kumbh

महाकुंभ मेला क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए बिछ रहा है 1249 किमी लंबा पाइपों का जाल

Posted by - November 20, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए प्रयागराज के संगम क्षेत्र में अस्थाई महाकुंभ नगरी बसना शुरू…