भूपेंद्र पटेल ने ली सीएम पद की शपथ

549 0

गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावसे पहले अहम बदलाव हुआ है। सोमवार को भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रविवार को ही उनके नाम पर मुहर लगी थी।

विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद पार्टी ने भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लगाई थी। अभी सिर्फ भूपेंद्र पटेल ने ही शपथ ली है, कैबिनेट में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

गांधीनगर स्थित राजभवन में सोमवार को एक कार्यक्रम में भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

भूपेंद्र पटेल गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं, वह गुजरात की घटलोदिया विधानसभा सीट से विधायक हैं। 59 साल के भूपेंद्र पटेल पहली बार ही विधायक बने थे और अब सीधे मुख्यमंत्री पद पर सवार हो गए हैं।

आनंदी बेन पटेल के राज्यपाल बनने के बाद जो सीट खाली हुई थी, उसी सीट से भूपेंद्र पटेल भी विधायक हैं। ये सीट गांधीनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है, जहां से अमित शाह सांसद हैं।

Related Post

the tomb of King Dasharatha

वर्षों से उपेक्षित पड़ी चक्रवर्ती राजा दशरथ की समाधि स्थल का योगी सरकार ने कराया कायाकल्प

Posted by - January 11, 2024 0
अयोध्या : चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ (King Dasharatha) की समाधि स्थल के गौरव का वर्णन पुराणों में भी उल्लेखित है। ऐसी…
CM Yogi

गुंडाराज पर किया प्रहार तो खूब आ रहा निवेश, बढ़ रहा रोजगार : मुख्यमंत्री

Posted by - November 30, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया, गुंडाराज और भ्रष्टाचार पर किए गए प्रहार…
AK Sharma

विद्युत लाइन से छेड़छाड़ करने वाली एजेंसियों के विरूद्ध सख्त चेतावनी जारी करें: एके शर्मा

Posted by - July 21, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निर्देशित किया है कि 05, कालीदास मार्ग, सचिवालय, राजभवन, विधान…
हैदराबाद कांड

हैदराबाद केस: कुछ दिन पहले ही आरोपी ने पुलिस को दिया था चकमा, हुआ खुलासा

Posted by - December 2, 2019 0
नई दिल्ली। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुये समूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला पूरे देश में…