rape

आगरा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

852 0
आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में हलवाई के साथ पूड़ी बेलने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Woman raped in Agra) का मामला सामने आया है। आरोप हलवाई और उसके चार साथियों पर है। महिला को आरोपी आंवलखेड़ा चौराहे पर फेंककर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस चौकी पर जाकर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती है। रविवार रात को भी एक शादी समारोह में हलवाई के साथ काम करने के लिए बाहर गई थी। महिला का आरोप है कि हलवाई और उसका एक साथी उसे शादी पंडाल से दूर ले गए। एक जगह पर पहले से तीन लोग और मौजूद थे।

चौकी पर नहीं मिला कोई पुलिसकर्मी

उक्त पांचों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद का आंवलखेड़ा चौराहे के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित महिला किसी तरह पास में ही स्थित पुलिस चौकी पर पहुंची। मगर, कोई पुलिसकर्मी नहीं था। बाद में ग्रामीणों की मदद से कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा।
पुलिस ने शादी के पंडाल में हलवाई की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना के संबंध में एसपी ग्रामीण पश्चिम सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि महिला ने दो लोगों के नाम बताए हैं। इनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित महिला के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

mukhtar ansari

UP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ। पंजाब की रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) मामले में बुधवार को…
Ayodhya Gangrape

Ayodhya Gangrape: सीएम ने पीड़िता परिवार के लिए भेजी पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि

Posted by - August 3, 2024 0
अयोध्या। भदरसा में हुए सामूहिक दुष्कर्म (Ayodhya Gangrape) के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तेजी से कार्रवाई करा…
yogi

आगामी 6 माह में पीआरडी में एनरोलमेंट के लिए 1400 युवाओं का चयन होगा

Posted by - May 13, 2022 0
लखनऊ। ग्रामीणों में आत्मबल एवं साम्प्रदायिक सौहार्द स्थापित करने व आत्म सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम करने की दिशा में…