rape

आगरा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

818 0
आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में हलवाई के साथ पूड़ी बेलने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Woman raped in Agra) का मामला सामने आया है। आरोप हलवाई और उसके चार साथियों पर है। महिला को आरोपी आंवलखेड़ा चौराहे पर फेंककर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस चौकी पर जाकर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती है। रविवार रात को भी एक शादी समारोह में हलवाई के साथ काम करने के लिए बाहर गई थी। महिला का आरोप है कि हलवाई और उसका एक साथी उसे शादी पंडाल से दूर ले गए। एक जगह पर पहले से तीन लोग और मौजूद थे।

चौकी पर नहीं मिला कोई पुलिसकर्मी

उक्त पांचों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद का आंवलखेड़ा चौराहे के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित महिला किसी तरह पास में ही स्थित पुलिस चौकी पर पहुंची। मगर, कोई पुलिसकर्मी नहीं था। बाद में ग्रामीणों की मदद से कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा।
पुलिस ने शादी के पंडाल में हलवाई की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना के संबंध में एसपी ग्रामीण पश्चिम सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि महिला ने दो लोगों के नाम बताए हैं। इनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित महिला के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में क्राउड कंट्रोल के लिए योगी सरकार की खास प्रशिक्षित माउंटेड पुलिस मेले में रहेगी तैनात

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में क्राउड कंट्रोल के लिए योगी सरकार की खास प्रशिक्षित माउंटेड पुलिस मेले में तैनात…
Assistant Professor exam cancelled

प्रदेश सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा को निरस्त करने का दिया आदेश

Posted by - January 7, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में होने वाली समस्त भर्तियों/चयन प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण बनाए रखने के…
PM Vishwakarma scheme

‘पीएम विश्वकर्मा’ के लाभार्थियों का कौशल भी निखारेगी योगी सरकार

Posted by - September 13, 2023 0
लखनऊ। पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना पीएम विश्वकर्मा (PM Vishwakarma)  को उत्तर प्रदेश में वृहद स्तर पर लागू किए जाने…
UPSIDA did a roadshow in Chandigarh

योगी सरकार की पहल, यूपी को फार्मा हब बनाने के लिए चंडीगढ़ में किया गया रोडशो

Posted by - March 12, 2025 0
लखनऊ/चंडीगढ़। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के संयुक्त तत्वावधान में चंडीगढ़ में “उत्तर…