Jharkhand

झारखंड में महिला दारोगा की हत्या, पशु तस्करों ने गाड़ी से रौंदा

743 0

रांची: झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची में पशु तस्करों ने महिला दारोगा संध्या टोपनो को तुपुदाना के हुलहुंदु में वाहन चेकिंग के दौरान कुचलकर हत्या कर दी। बुधवार तड़के तुपुदाना थाने की 2018 बैच की महिला दारोगा संध्या टोपनो अपराधियों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान लगाकर खड़ी थी। उन्होंने अपराधियों की गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो वे दारोगा को कुचलते हुए फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, जिस वाहन ने महिला एसआई को रौंदा है उसमें पशु तस्करी की जा रही थी। गुमला और खूंटी पुलिस अपराधियों का पीछा कर रही थी। इसकी सूचना मिलने पर दारोगा संध्या हुलहुन्दू में चेकिंग अभियान लगाकर खड़ी हो गईं। बुधवार सुबह करीब तीन बजे सफेद रंग की पिकअप वैन तेजी से आते दिखी। दारोगा संध्या ने गाड़ी रुकने का इशारा किया लेकिन अपराधियों ने गाड़ी दारोगा पर चढ़ा दिया।

अपराधियों की गाड़ी की चपेट में आने से दारोगा संध्या बुरी तरह जख्मी हो गई। उन्हें फौरन इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर जहां महिला दारोगा की मौत हुई है, वहीं करीब आधे किलोमीटर तक खून पसरा हुआ मिला है। रांची पुलिस के अनुसार आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

जहरीली देसी शराब ने छीनी 7 लोगों की जान, कई अस्पताल में भर्ती

 

Related Post

Allahabad High Court

विद्युत हड़ताल नेताओं की कोर्ट ने लगाई फटकार, पूछा- वेतन काटकर क्यों न की जाए नुकसान की भरपाई

Posted by - March 22, 2023 0
प्रयागराज। यूपी में बिजली कर्मियों के 72 घंटे की हड़ताल (Electricity Strike) को लेकर हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के आदेश…
pm modi

पीएम मोदी ने विश्व की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा को देश को किया समर्पित

Posted by - February 5, 2022 0
तेलंगाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज शनिवार को बसंत पंचमी के मौके पर हैदराबाद पहुंचे। यहां पर उन्होंने…
Bhagwati Singh

स्वर्गीय भगवती सिंह का पार्थिव शरीर कोरोना संक्रमित, KGMU ने कहा- अंतिम संस्कार किया जाएगा

Posted by - April 5, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद स्वर्गीय भगवती सिंह (Bhagwati Singh) के पर्थिक शरीर को कोरोना संक्रमित…