कोरोना से जंग

Wipro और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन कोरोना से जंग के लिए 1,125 करोड़ रुपये देगा

1206 0

बेंगलुरु। विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने कोरोना से पैदा हुए अभूतपूर्व मानवीय संकट से मुकाबला करने के लिए 1,125 करोड़ रुपये देने की बात कही है।

विप्रो लिमिटेड कंपनी 100 करोड़ रुपये देगी, जबकि विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड 25 करोड़ रुपये और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन 1,000 करोड़ रुपये देगा

विप्रो और फाउंडेशन ने एक संयुक्त बयान में कहा कि ये संसाधन महामारी के खिलाफ लड़ाई की सीमा में समर्पित चिकित्सा और सेवा बिरादरी को सक्षम बनाने और इस महामारी के व्यापक मानव प्रभाव को कम करने में मदद करेंगे। विप्रो लिमिटेड कंपनी 100 करोड़ रुपये देगी, जबकि विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड 25 करोड़ रुपये और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन 1,000 करोड़ रुपये देगा। यह रकम विप्रो की वार्षिक सीएसआर गतिविधियों और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सामान्य जनकल्याणकारी खर्चों के अलावा है।

कनिका कपूर के स्वास्थ्य के बारे में एसजीपीजीआई के डायरेक्टर ने बताई यह बात

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की 1,600 लोगों की टीम द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा

बयान में कहा है कि इन पहलों को संबंधित सरकारी संस्थानों के साथ सावधानी पूर्वक समन्वित किया जाएगा। इसे अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की 1,600 लोगों की टीम द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। इसके अलावा देश के 350 से अधिक सामाजिक संगठन भी सहयोग करेंगे, जिनकी देश भर में खासी मौजूदगी है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी, केंद्र से मिली 147.66 करोड़ की सौगात

Posted by - November 28, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) के प्रयासों से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को केंद्र सरकार से एक बड़ी सौगात…
CM Dhami

‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महाकौथिग’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, खनसर घाटी के लिए मुख्यमंत्री ने की विभिन्न घोषणाएं

Posted by - August 23, 2024 0
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चमोली जनपद के गैरसैंण ब्लाक स्थित माईथान खनसर में शुक्रवार को आयोजित…
Uttarakhand Government

22 जनवरी को उत्तराखंड सरकार ने सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित, कर्मचारी नाखुश

Posted by - January 19, 2024 0
देहारादून। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) समारोह को लेकर उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने 22…