लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

शीतकालीन सत्र : लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित, राहुल के बयान पर बवाल

1203 0

नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ।

राहुल गांधी से इस बयान को लेकर माफी मांगने को कहा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नेतृत्व में महिला सांसदों ने कांग्रेस सांसद के बयान पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने राहुल गांधी से इस बयान को लेकर माफी मांगने को कहा। इसके साथ ही ईरानी ने कहा कि गांधी खानदान के बेटे ने और सदन के सांसद ने महिला से बलात्कार का आह्वान किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान पर कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता यह सफाई दे रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ बलात्कार किया जाना चाहिए। क्या यह देश के लिए राहुल गांधी का संदेश है?’  हंगामा बढ़ता देख लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

राजनाथ सिंह बोले- राहुल के बयान से आहत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि मैं उनके बयान से आहत हूं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। राहुल को सदस्य बने रहने का अधिकार नहीं है।

राहुल के बयान पर कनिमोझी ने दी सफाई

डीएमके की कनिमोझी ने राहुल के बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया कहा था जिसका हम सम्मान करते हैं, लेकिन देश में क्या हो रहा है? यही राहुल गांधी के कहने का मतलब था। दुर्भाग्य से मेक इन इंडिया नहीं हो रहा और देश की महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहा है। यही हमारी चिंता है।

बता दें कि राहुल गांधी ने 12 दिसंबर को झारखंड के गोड्डा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘नरेंद्र मोदी ने कहा था ‘मेक इन इंडिया’ लेकिन आजकल आप जहां भी दिखते हैं, वह ‘रेप इन इंडिया’ है। उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के विधायक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह दुर्घटना का शिकार हो गई,लेकिन नरेंद्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला।

राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनो में भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में कुछ सांसदों ने राहुल गांधी के बयान को लेकर राहुल गांधी माफी मांगों के नारे लगाए। राज्यसभा के अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू ने कहा कि आप उस सदस्य का नाम नहीं ले सकते जो इस सदन का सदस्य नहीं है। किसी को भी सदन की शांति भंग करने का अधिकार नहीं है।’

राहुल गांधी ने झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए भारत को रेप कैपिटल बताया था। इसे लेकर लोकसभा में भाजपा सांसद ने हंगामा किया। उन्होंने राहुल से माफी की मांग की है। बीजेपी 14-18 दिसंबर तक दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता, गुवाहाटी और लखनऊ में लोगों को नागरिकता संशोधन विधेयक पर जागरुक करेगी।

Related Post

cm yogi

जेवर एयरपोर्ट पर एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी योगी सरकार, कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Posted by - October 7, 2024 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के किसानों की आय, कृषि उत्पादकता एवं कृषि से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने…

शिल्पा शेट्टी के 10 करोड़ की डील ठुकराए जानें पर बीजेपी नेता शिवराज ने की तारीफ

Posted by - August 20, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सेहत के मामले में काफी जागरूक हैं। एक कंपनी ने शिल्पा को आयुर्वेदिक स्लिमिंग…
central play minister

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सरकार ने बढ़ाई अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न अवॉर्ड की राशि

Posted by - August 29, 2020 0
 नई दिल्लीः खेल दिवस के अवसर पर सरकार ने खेल पुरस्कारों के लिए दी जाने वाली राशि को बढ़ाने (increased…
IIT Kharagpur

आईआईटी खड़गपुर ने विकसित की जल शुद्धिकरण की तकनीक

Posted by - March 11, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आआईटी) खड़गपुर (IIT Kharagpur) स्थित तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र जल शुद्धिकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा…
IPL 2020 Auction

IPL 2020 Auction : जानें कौन है ये Mystery Girl ?, जो खिलाड़ियों पर लगाई करोड़ों की बोली…

Posted by - December 20, 2019 0
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के लिए बीते 19 दिसंबर को कोलकाता ने नीलामी हुई है। नीलामी में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का…