jejariwal wife sunita hospitalised in max hospital
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) की पत्नी को साकेत स्थित मैक्स अस्पातल में भर्ती किया गया है। बीते मंगलवार को उनकी कोरोना जांच हुई थी, जिसके बाद यह पुष्टि हुई थी कि वह संक्रमित हैं। रिपोर्ट आने के बाद से उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। साथ ही केजरीवाल ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
वहीं दूसरी तरफ आज ही यह खबर आई कि दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और उन्होंने फिलहाल खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और जो लोग भी पिछले दिनों मेरे संपर्क आए थे उन सब का टेस्ट हो चुका है। मैं दिल्ली के कार्य और हालात अपने निवास से ही मॉनिटर करता रहूंगा।’