जब आयुष्मान वापस आते तो खुशहाल दिखती थीं रात भर रोने वाली ताहिरा

1019 0

मुंबई। कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात देकर मज़बूती के साथ खुशहाल ज़िंदगी में वापसी करने वाली फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने बुरे दौर के अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि वह पूरी पूरी रात रोकर बिता देती थीं।

एक इंटरव्यू में मानसिक स्वास्थ्य और कैंसर से जुड़ें सवालों का जवाब देते हुए ताहिरा ने बताया कि उन दिनों में जब मेरे पति आयुष्मान खुराना शूटिंग जाते तो मैं रात को रोते हुए घंटों बिता देती थी, और सुबह एक खुशहाल व्यक्ति की तरह मैं सामने खड़ी हो जाती थी। ताकि मैं अपने दो और चार साल मासूम बच्चों से सामने एक हारे हुए व्यक्ति की तरह न दिखूं।

उन्होंने बताया कि जब वह किसी डॉक्टर जाती तो उन्हें चिकित्सकीय तौर पर डिप्रेश्ड (उदास) घोषित कर दिया जाता था। ऐसे में उन्होंने बताया कि वह ऐसे समय में डॉक्टर से पास न जाने का निर्णय लिया लेकिन वह उनके लिए और मुसीबत बन गया क्योंकि वह हर रोज रात को रोती रहती। ऐसे में वह दोहरी जिंदगी जीने के विवश हो गई हैं।

यह भी पढ़ें..एक सच्ची कहानी पर आधारित विक्रम भट्ट की फिल्म घोस्ट, आपको देगी हिला!

ताहिरा ने कहा कि उनका स्वास्थ्य तब बेहतर हो गया, जब उसने बौद्ध जप का अभ्यास करना शुरू कर दिया और खुद की बेहतर देखभाल करने लगी। उन्होंने कहा कि मैंने बौद्ध जप का अभ्यास करने के बाद ही अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया था कि चीजें बदल गईं। एक तरह से, मुझे खुशी है कि मुझे कैंसर का पता चला और मैं इससे निपटने के लिए पर्याप्त मजबूत हो गई।

यह भी पढ़ें..स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के आरोप में बलात्कार पीड़िता की हुई गिरफ्तारी

Related Post

सावधान: अगर आपके भी पैरों में होता है रात में दर्द, बन सकता है इन गंभीर बीमारियों की वजह

Posted by - July 18, 2019 0
लखनऊ डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अपना ख्याल नही रख पता है। जिसकी वजह से पीठ, कमर…
नीतीश कुमार की दो टूक

बिहार विधानसभा में प्रस्ताव पारित, NPR पुराने प्रारूप में लागू होगा और NRC नहीं

Posted by - February 25, 2020 0
बिहार। बिहार में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू नहीं होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को भी 2010 के…
अबैकस पब्लिक स्कूल

अबैकस पब्लिक स्कूल का धूमधाम से मना स्थापना दिवस

Posted by - December 14, 2019 0
लखनऊ। हुसैनगंज स्थित अबैकस पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस शनिवार को विविध शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।…