Amla juice

आंवला जूस का सेवन कब और कितनी मात्रा में करें, जानें फायदे

1743 0

नई दिल्ली। आंवला आयुर्वेद की जड़ी-बूटियों में से एक है। इसमें विटामिन-सी से भरपूर मात्रा में होता है । हर मौसम में इसका सेवन लाभदायक होता है। यह आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद है ही। साथ ही इसके और भी कई फायदे हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अक्सर आंवला जूस (Amla juice ) के सेवन को लेकर कई लोग दुविधा में रहते हैं कि इसका सेवन कब करना चाहिए?

डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे फिसला,73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

कब और कितनी मात्रा में पीना चाहिए आंवला जूस?

सुबह खाली पेट आंवला जूस केवल 10 मिलीग्राम ही लें। बढ़ाकर 20 मिलीग्राम कर सकते हैं। इससे ज्यादा आंवला जूस (Amla juice ) का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अलग-अलग समय पर इसे दो बार में भी ले सकते हैं।

आंवला और इसका जूस पीने के फायदे

  • आंखों के लिए आंवला अमृत समान है, यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है और मोतियाबिंद की समस्या भी खत्म हो जाती है।
  • बुखार से छुटकारा पाने के लिए आंवले के रस में छौंक लगाकर इसका सेवन करना चाहिए।
    इसके अलावा दांतों में दर्द और कैविटी होने पर आंवले के रस में थोड़ा सा कपूर मिला कर मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है।
  • शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर आंवल सबसे बेहतर उपाय है। आंवले के रस का सेवन या आंवले को किसी भी रूप में खाने पर यह ठंडक प्रदान करता है।
  • हिचकी तथा -उल्टी होने की पर आंवले के रस को मिश्री के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से काफी राहत मिलेगी।
  • चेहरे के दाग-धब्बे हटाकर उसे खूबसूरत बनाने के लिए भी आंवला आपके लिए उपयोगी होता है। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ, चमकदार होती है और झुर्रियां भी कम हो जाती हैं।

इन चीजों के साथ सेवन करने के फायदे

  • आवंला कूटकर पेस्ट के रूप में तैयार कर लें। दो चम्मच आंवला का गूदा और दो चम्मच शहद मिलाकर सुबह-शाम लें। जुकाम नहीं होगा, अगर है तो वह ठीक हो जाएगा।
  • 6-7 दिन तक खाली पेट एक चम्मच केवल आंवला जूस (Amla juice ) पिएं। इससे पेट के कीड़े मरेंगे।पेट साफ होगा।
  • डायबिटीज़ की समस्या से जूझ रहे लोग भी आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं।
  • आंवला ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में कारगर है।
  • पेशाब में जलन हो तो खाली पेट आंवला और शहद मिलाकर पिएं। राहत मिलेगी।
  • खांसी के लिए भी आंवला काफी फायदेमंद है। आंवले का मुरब्बा दूध के साथ लें। खांसी में आराम मिलेगा।
  • सफेद बालों को काला करने में आंवला कारगर है। नारियल के तेल में दो से तीन साबुत आंवला रात में भिगोकर रखें। सुबह में इस तेल की मालिश करें। बाल काले हो जाएंगे और मजबूत भी होंगे।

Related Post

Mann ki Baat

पीएम मोदी ‘मन की बात’ में युवाओं से कहा- जो फिट रहेगा वो हमेशा हिट रहेगा

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में दिल्ली के हुनर हाट गए थे, जहां पर उन्होंने लिट्टी चोखा का…
गडकरी

एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना अवसरवाद का गठबंधन, इससे हिंदुत्व को हुआ नुकसान : गडकरी

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कहा है कि अगर शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

Posted by - October 7, 2024 0
नई दिल्ली / रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) आज साेमवार काे नई दिल्ली के विज्ञान…
CM Dhami

सहकारिता के ज़रिए किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिल रहा सीधा लाभ: मुख्यमंत्री

Posted by - December 23, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित सहकारिता मेला 2025 में प्रतिभाग किया।…
Kurunool

शराबी ने बैलेट बॉक्स में छोड़ी चिट्ठी, मुख्यमंत्री से किया अजीब अनुरोध

Posted by - March 15, 2021 0
आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश में नगर निगम चुनावों की मतगणना के दौरान कर्मचारियों को बैलेट बॉक्स से एक पत्र मिला,…