cm yogi

लोकतंत्र के प्रति बिहार जितना सजग है वह देखने लायक है: सीएम योगी

415 0

छपरा/लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को छपरा के सिताबदियारा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण (Jai Prakash Narayan) की जयंती पर उनकी मूर्ति का अनावरण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश के नेतृत्व में सम्पूर्ण क्रांति का नारा देकर भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए जो कार्यक्रम प्रारंभ हुआ था इसके लिए मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

बिहार ने दिखाया है जुझारूपन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि मां गंगा और सरयू का आशीर्वाद इस भूमि को निरंतर प्राप्त होता है। दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि और प्रति वर्ष बाढ़ जैसी त्रासदियों का सामना करने के बाद भी यहां के लोगों में जो जुझारूपन देखने को मिलता है जो उनके जज्बे को अलग ही दर्शाता है। यही वजह है कि चाहे आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेना हो या राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले आंदोलन का, सभी पर बिहार का सहयोग प्राप्त होता रहा। वहीं आजादी के बाद भी देश में लोकनायक जयप्रकाश नारायण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे महापुरुषों ने इस क्रांति की लौ को अपने चिंतन के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया था। सभी ने आजादी के बाद देश की व्यवस्था कैसी हो इसके लिए एक स्वस्थ्य संसदीय प्रणाली को अपनाया था, लेकिन सत्ता मोह में उस समय की सरकार इस कदर आंख में पट्टी बांध चुकी थी कि उसने एक समय में लोकतंत्र को भी कुचलने का काम किया। ऐसे समय में बिहार शांत कैसे बैठ सकता था।

jai prakash narayan

अपराध और राजनीति जब मिल जाती है तो कोढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण आंदोलन को इसी बिहार की धरती ने गति दी थी। लोकतंत्र के प्रति बिहार जितना सजग है वह देखने लायक है। लोकतंत्र को कुचलने के लिए उस समय जो प्रयास हो रहा था, उसे बचाने के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में शुरू हुआ आंदोलन अभूतपूर्व था। उसने तत्कालीन सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार जय प्रकाश नारायण के सपनों को साकार कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलिया से वर्ष 2016 में उज्जवला योजना की शुरुआत करके देश में अब तक 8 करोड़ से अधिक गरीबों को निशुल्क रसोई गैस देने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने बिना भेदभाव प्रत्येक तबके को योजनाओं का लाभ दिया, जो आजादी के 70 साल तक लोगों को नहीं मिल सका। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज जो कार्य हो रहे हैं, पहले वह सपना हुआ करते थे। आज मोदी सरकार 135 करोड़ भारत वासियों के लिए समर्पित है। यही डॉ. राम मनोहर लोहिया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण का सपना था।

CM Yogi

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि जिन्होंने जेपी और लोहिया जी के नाम पर राजनीति की, उनका चरित्र आपके सामने है। अपराध और राजनीति जब आपस में मिल जाती है तो कोढ़ में खाज की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में बिहार जैसी जगह भी जहां इतना शार्प ब्रेन हैं, वहां युवाओं की प्रतिभा अपने अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाती है।

बाढ़ को रोकने के लिए नदी के ड्रेजिंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं

मैंने बिहार की सरकार से हमेशा कहा है कि बाढ़ की समस्या के लिए हमें नदी के ड्रेजिंग के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहिए। ये जल यातायात की सुविधा के साथ भी जोड़ेगा और हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या का समाधान भी करेगा। यूपी में वर्ष 2017 के पहले 38 जनपद ऐसे थे, जहां भीषण बाढ़ आती थी, आज केवल 3 से 4 जनपद ऐसे हैं जहां बाढ़ आ पाती है। इस समस्या को भी हम 2 वर्ष के अंदर समाप्त कर देंगे।

Related Post

CM Dhami

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है: मुख्यमंत्री

Posted by - December 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास में घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुलाकात…
Green Cess

उत्तराखण्ड में लागू होगा “ग्रीन सेस”- राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की नई पहल

Posted by - October 26, 2025 0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा…
Students returned safely from Manipur to UP

मणिपुर से सुरक्षित यूपी लौटे 62 छात्र, दो दिन में बाकी छात्रों की भी सकुशल होगी वापसी

Posted by - May 9, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) मणिपुर (Manipur) की वर्तमान परिस्थितियों के चलते प्रदेश के छात्रों को सुरक्षित निकालने में जुट…
Anokhi Duniya

योगी सरकार का दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट से बना “अनोखी दुनिया” पार्क डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को देगा मात

Posted by - September 7, 2025 0
लखनऊ/ बुलंदशहर: योगी सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के पांरपरिक उद्याेगों को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के साथ आधुनिकता से…