WhatsApp

whatsapp में तकनीकी खराबी से जूझे यूजर्स, एक घंटे तक ठप रहा सर्वर

1020 0

नई दिल्ली। whatsapp में रविवार को आई तकनीकी खराबी के चलते यूजर्स उपयोगकर्ता करीब एक घंटे तक स्टीकर, तस्वीरें, वीडियो और जिफ फाइलें नहीं भेज पाए। रविवार शाम को दुनियाभर के कई देशों में यह समस्या देखने को मिली है। whatsapp यूजर्स ने शिकायत करते हुए कहा कि वे न तो तस्वीरें, वीडियो, जिफ व स्टीकर भेज पा रहे हैं और न ही उन्हें मिल रहे हैं। हालांकि इस दौरान मैसेजिंग सेवा सामान्य तरीके से चलती रही।

‘downdetector.in’ के मुताबिक रविवार शाम चार बजे whatsapp यूजर्स ने इस संबंध में शिकायत करना शुरू किया। पांच बजते—बजते तकनीकी खराबी की शिकायतों की बाढ़ आ गई। भारत, ब्राजील और यूएई समेत कुछ खाड़ी देशों में इस तरह की समस्या ज्यादा देखने को मिली। मैप में यह दिखाया गया कि यूरोप के कुछ देश भी इससे प्रभावित रहे।

पिछले साल भी फेसबुक की तीनों सेवाएं फेसबुक, whatsapp और इंस्टाग्राम प्रभावित हुए थे। उस दौरान भी उपयोगकर्ताओं ने इसी तरह की शिकायतें की थीं। बाद में कंपनी ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें इसकी जानकारी है और इस समस्या को ठीक करने की कोशिश की जा रही है।

फेसबुक के प्रवक्ता ने बाद में स्पष्ट किया कि यह समस्या नियमित रखरखाव संचालन की वजह से हुआ। जांच के बाद सिस्टम में आए वायरस को दूर कर दिया गया है।

Related Post

आतंकी साजिश नाकाम

आतंकियों की बड़ी साजिश हुई नाकाम, दिल्ली पुलिस ने IED बम के साथ तीन को किया गिरफ्तार

Posted by - November 25, 2019 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को आतंकी मामले की एक बड़ी सामने आई हैं। आज आतंकवादियों को बड़ी नाकामी हासिल हुई।…
CM Dhami

आजीविका महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, 202 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Posted by - February 10, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शनिवार को अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव (दीदी भुली हाथ…

यूपी में कांग्रेस या अखिलेश का ब्राह्मण चेहरा बनेंगे चंद्रशेखर!

Posted by - June 10, 2021 0
लखनऊ।  .. तो क्या  चंद्रशेखर  पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय  (Chandrashekhar Upadhyay) कांग्रेस में जा रहे हैं या  अखिलेश से पुरानी…
CM Sai

चरणदास के बयान पर बिफरे विष्णुदेव साय, कहा – पहिला लाठी मोला मारव

Posted by - April 3, 2024 0
महासमुंद/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर दिये गए अमर्यादित बयान के लिए मैं चरणदास महंत और कांग्रेसियों से कहना…