अगर आपका मन भी रहता है काफी रहता है दुखी, तो अपनाएं टिप्स

1018 0

डेस्क। दुखी मन को संभालने की कला हर किसी के पास नहीं होती है। हम कभी-कभी अनजाने में उस व्यक्ति को और दुखी कर देते हैं जो हमसे मदद मांगने आता है।कभी आपके सामने भी ऐसी स्थिति आई है कि आप बेहद नाराज, निराश या चिड़चिड़े हों और किसी से बात तक नहीं करना चाह रहे हों? तो आइये जानें इन सब से छुटकारा पाने के उपाय –

ये भी पढ़ें :-‘भारत’ रिलीज से 7 दिन पहले सलमान के लिए आई बुरी खबर 

1-हमारे अंदर कहीं न कहीं एक डर छिपा होता है कि सामने वाला अपने दुखों और परेशानियों का सारा भार शब्दों के जरिये हमारे ऊपर डालना चाह रहा है। इसलिए हम उससे कटने लगते हैं और बात तक करने से कतराने लगते हैं। इसके विपरीत यदि आप सामने वाले की परेशानी को सुनकर उससे उसकी परेशानी से संबंधित कुछ सवाल पूछेंगे तो हो सकता है कि उसे अपनी समस्या के समाधान का कोई रास्ता मिल जाए। इसलिए परेशान व्यक्ति की समस्या को चुपचाप सिर्फ सुनने की बजाय उसकी बातचीत में हिस्सेदार बनें, ताकि मिल जुलकर कोई हल निकाला जा सके।

2-यह भी हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति सिर्फ अपनी मन की बात आपके साथ साझा करना चाहता है, लेकिन उसे आपसे कोई समाधान नहीं चाहिए। किसी बहुत निकट परिजन की मृत्यु, शादी के बाद बच्चा न हो पाना, एक बेहद लंबी बीमारी या बहुत भारी आर्थिक नुकसान, ये कुछ ऐसी घटनाएं हैं, जहां पीड़ित व्यक्ति सिर्फ अपने भाव आपसे साझा करना चाहता है। क्योंकि इन समस्याओं से उबरने का हल उसे खुद ही निकालना होता है।

3-याद रखें कि आपका काम मुसीबत में पड़े व्यक्ति की मदद करना है और मदद का अर्थ हमेशा रुपये-पैसे नहीं होता। सामने वाले की व्यथा सुनकर उसे समझना भी बहुत बड़ी मदद है। लेकिन ऐसा करते समय भूलकर भी उससे अटपटे सवाल न पूछें। मसलन, तुम्हें शायद गलत लग रहा है या ऐसा तो संभव ही नहीं है… कहने से बचें। यह तो कतई न कहें कि स्थिति इतनी भी खराब नहीं है…। कहने का मतलब यह है कि दूसरे के दुख को अपने तराजू में न तोलें, क्योंकि उस कष्ट और उस दौर से वह गुजरा है, आप नहीं। इसलिए सामने वाले की भावनाओं का सम्मान करें।

Related Post

बॉलीवुड सितारे

एक वक्त में इन सितारों की हालत हुई ऐसी कि हर कोई उन्हे पहचानने से किया इंकार

Posted by - November 18, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। हम लोगों का ऐसा मानना होता हैं कि बॉलीवुड अभिनेता या अभिनेत्री बहुत ही आराम की जिंदगी जीते…
Suhana Khan

देखिये शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की यह तस्वीरे, जो हो रही है तेजी से वायरल

Posted by - August 28, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की तरह ही उनकी बेटी सुहाना खान भी काफी पॉपुलर हैं। सुहाना ने भले…
Astronaut Kalpna Chawla's Biopic

अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बायोपिक में किरदार निभाना चाहती हैं वाणी कपूर

Posted by - August 6, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार निभाना चाहती हैं। यह बात उन्होंने…
copper utensils

अगर आप भी तांबे के बर्तन को इन चीजों में करते है इस्तेमाल, तो हो सकता है आपको यह नुकसान

Posted by - August 16, 2020 0
तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। तांबे के बर्तन में…