tmc

बंगाल: जय श्रीराम बोलते हुए BJP के लोगों ने किया हमला, TMC की महिला प्रत्याशी का आरोप

714 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा का दौर जारी है. विधानसभा चुनाव के बीच अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रत्याशी शंपा धारा पर हमला हुआ है। TMC ने इस हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया है, जबकि बीजेपी का कहना है कि ये टीएमसी के आपस का मामला है। फिलहाल पुलिस ने पांच बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

बता दें कि शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान रायना विधानसभा क्षेत्र से TMC प्रत्याशी शंपा धारा ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी रैली पर हमला किया।इस हमले में शंपा धारा समेत 6 लोग जख्मी हुए।

 

बीजापुर मुठभेड़ मामले में अमित शाह ने CM भूपेश बघेल से की बात

 

TMC की ओर से कहा गया है कि शंपा धारा रायना बिधानसभा क्षेत्र के देना गांव में प्रचार करने गईं थी। उसी दौरान बीजेपी के लोगों ने हमला कर दिया। शंपा धारा का कहना है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर अभियान पर थीं, तभी नशे में धुत युवाओं का एक समूह ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते हुए मेरा विरोध करने लगा।

शंपा धारा ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी से हमला किया। उनके पास धनुष और तीर भी थे। यही नहीं प्रचार के दौरान ईंट-पत्थर फेंके गए। कई TMC कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और कुछ को बर्दवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

हालांकि, बीजेपी ने आरोपों से इनकार किया है। जिला बीजेपी सचिव श्यामल रॉय ने कहा कि पार्टी का इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है। उनके अपने लोगों के झगड़े में हमले को अंजाम दिया गया है।

Related Post

Lucknow Journalists Association

LJA अध्यक्ष ने गौ-शाला परिसर में लगाया पीपल का पौधा

Posted by - August 6, 2021 0
लखनऊ। घुरघुरी तालाब-मोहन रोड स्थित मां गौशाला परिसर में “लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन” (Lucknow Journalist Association) के अध्यक्ष एवं “उत्तर प्रदेश…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा-चुनाव तो सद्दाम और गद्दाफी भी जीतते थे लेकिन संस्थाओं की आजादी अहम

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली । नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया है कि संसद हो, न्यायपालिका हो या मीडिया हो,…
शादी के नाम पर धोखाधड़ी

प्रयागराज : महिला बता किन्नर से करा दी शादी, पत्नी व सास-ससुर पर केस दर्ज

Posted by - February 18, 2020 0
लखनऊ। प्रयागराज में स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) के एक दरोगा ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामला सामने आया है।…
CM Vishnu Dev Sai

पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम बिटिया के जीवन में सीएम साय ने भरे नई उम्मीद के रंग

Posted by - November 13, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर…