UP Weather : लखनऊ में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ पड़ी बौछारें

915 0

लखनऊ। राजधानी में गुरुवार को दोपहर मौसम  (UP Weather) ने अचानक करवट ली सुबह से धूप खिली थी दोपहर होते ही बादलों ने आसमान को घेर लिया कुछ ही देर में बादल गरजने लगे और बिजली चमकने लगी गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई, कहीं तेज बौछारें पड़ी तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम में यह बदलाव अचानक हुआ और आगे मौसम साफ हो जाएगा।

स्काईमेट वेदर एजेंसी के पालावत ने बताया कि मौसम में यह बदलाव राजधानी और आसपास के इलाके में ही हुआ है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही हवाएं वातावरण में नमी पढ़ा रही हैं। उधर शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएं जब नमी वाली हवाओं के साथ टकरा रही हैं  जिससे बादल गरज रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मौसम (UP Weather) में इस बदलाव की उम्मीद नहीं थी लेकिन राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। जिसके चलते बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगह बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान था लेकिन गुरुवार को मौसम साफ रहना था उन्होंने कहा कि यह बदलाव अस्थाई है और कुछ समय बाद मौसम फिर सामान्य हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो कम दबाव का क्षेत्र राजस्थान में बना हुआ था उसके चलते मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में बारिश हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव से खासकर उन लोगों को दिक्कत हुई जो सड़कों पर थे। अचानक बारिश होने से कई लोगों को भीगना पड़ा लोगों ने बारिश से बचने के लिए जहां जगह मिली वहां रुक गए।

बारिश का सिलसिला 2:00 बजे के करीब शुरू हुआ हजरतगंज आसपास के इलाकों में तेज बौछारें पड़ी। वहीं 2:30 बजे के करीब ट्रांस गोमती एरिया के अलीगंज महानगर डालीगंज जानकीपुरम आसपास इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई बारिश का यह सिलसिला फिलहाल अभी भी जारी है। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने साफ किया है कि यह बदलाव स्थाई है और कुछ देर के बाद मौसम  (UP Weather)साफ हो जाएगा।

Related Post

ISRO chairman met CM Yogi

इसरो अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, राज्य के लिए समर्पित उपग्रह की संभावनाओं पर हुई चर्चा

Posted by - July 7, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के अंतरिक्ष…
G-20

जी-20 सम्मेलन में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सिक्योरिटी पर हुई चर्चा

Posted by - February 14, 2023 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित हो रहे G-20 सम्मेलन में दूसरे दिन मंगलवार को डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सिक्योरिटी…
samajwadi party

महिलाओं का अपमान, सपा का काम

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। यानी जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं, लेकिन…
AK Sharma

उपभोक्ताओं की समस्या के लंबित रखने की प्रवृत्ति से बाहर निकलना होगा: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  के निर्देश पर ‘विद्युत समाधान सप्ताह’ ( Samadhan…
CM Yogi

अक्षय तृतीया पर योगी ने किया देवाधिदेव का रुद्राभिषेक

Posted by - May 10, 2024 0
गोरखपुर। स्वयंसिद्ध मुहूर्तों से सुसंपन्न अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) की पावन तिथि पर शुक्रवार प्रातः बेला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…