Weather Report

Weather Forecast : दिल्ली में हवा ने बदला मौसम, पूर्वोत्तर भारत में आंधी-बारिश के आसार

1203 0

ऩई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्से इस समय मौसम के अलग-अलग स्वरूपों का सामना कर रहे हैं। देश के कुछ हिस्सों में जहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है तो कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां भीषण गर्मी देखने को मिल रही है वहीं आने वाले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर भारत में भाई बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान गिरने की संभावना नहीं है, यहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों के मौसम (Weather Forecast) ने अचानक करवट ली है। तेज हवाओं के साथ बदलते मौसम से तापमान (Temperature) में गिरावट आने आई जिससे गर्मी से मामूली राहत मिली है।

  • राजधानी दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम
  • आसमान में बादल छाने से गिरा तापमान
अब पूरे देश में मौसम (Weather Forecast) अपना रुख बदल रहा है। कई राज्यों में तापमान में लगातार वृद्धि नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च की होली का दिन सबसे ज्यादा गर्म दिन दर्ज किया गया था। दिल्ली में कल 76 साल का रिकॉर्ड टूटा है। दिल्ली में कल इतनी गर्मी रही कि इसके चलते पहली हीट वेव (Heat Wave) भी चली।

30 मार्च से 01 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी और अन्य मौसम संबंधी स्थितियों से निचले स्तर के दक्षिण-वेस्टरलीज़ के प्रभाव में हाल के 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।

 

तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। दिन के तापमान में गिरावट रह सकती है। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

अगले 4 दिनों में अंडमान और निकोबार के मौसम में आएगा बदलाव

IMD से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में स्थित अंडमान सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव रहेगा जिसके चलते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 4 दिनों में गरज के साथ बहुत वर्षा, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है।

ऐसे में मछुआरों को 30 और 31 मार्च को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में जाने की मनाही कर दी गई है।  वहीं अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में 01 और 02 अप्रैल 2021 तक भी आने जाने की अनुमति नहीं है।

दिल्ली में अगले 3 दिनों के मौसाम का पूर्वानुमान

दिल्ली मौसम विभाग (Weather Forecast) के निदेशक डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि 29 मार्च यानी होली वाले दिन कुछ यही हुआ कि जब हवा की रफ्तार 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह गई थी तब तापमान 40.1 डिग्री तक पहुंच गया था। मंगलवार को हवा की रफ्तार में काफी बढ़ोतरी सामने आई और रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है जो कि अगले 3 दिनों तक जारी रहेगी और यही वजह है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी यानी तापमान 40 डिग्री से कम बना रहेगा।

रहेगा भीषण गर्मी का कोहराम

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट (Weather Forecast) के अनुसार मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप अगले 24 घंटों तक जारी रहेगा और उसके बाद हल्की राहत की संभावना है। इसी के साथ मुंबई और दिल्ली सहित उत्तर भारत में भी तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

IMD के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय  में अलग-अलग जगह ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी आने की संभावना है।

Related Post

उत्तराखंड सरकार को हाईकोर्ट से राहत, अब ज्यादा तीर्थयात्री कर सकेंगे चारधाम यात्रा

Posted by - October 5, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब असीमित संख्या में तीर्थयात्री चारधाम यात्रा कर सकेंगे।…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सीएम धामी ने चारों-धामों में कराई विशेष पूजा-अर्चना

Posted by - September 17, 2022 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (PM Birthday) के अवसर पर आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की ओर…
Mamta Banerjee

बंगाल का संग्राम: पीएम मोदी पर ममता का हमला, कहा- ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’

Posted by - April 12, 2021 0
कोलकोता (दमदम)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं और चार चरणों का मतदान अभी बाकी है।…