CM Bhajan Lal

सुबह-सुबह योग-व्यायाम जरूर करें, स्वस्थ रहें: मुख्यमंत्री

239 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने सोमवार सुबह जयपुर के सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक किया। उन्होंने वॉक के साथ लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया।

इस दौरान अचानक मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) को अपने बीच पाकर लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए, फिर उनके साथ ही कदमताल मिलाते हुए वॉक करने लगे।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने कहा कि हर व्यक्ति को सुबह-सुबह योग, व्यायाम या मॉर्निंग वॉक जरूर करना चाहिए जिससे वे स्वस्थ रहेंगे तथा पूरे दिन ताजगी तथा ऊर्जावान रहते हुए काम करेंगे। हर व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने सेंट्रल पार्क स्थित प्राचीन मन्दिर महामाया दरबार और बालाजी मन्दिर में दर्शन किए। इसके बाद शर्मा ने आमजन के साथ चाय पर चर्चा भी की। इस दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Related Post

Unity Mall

यूनिटी मॉल परियोजना के लिए केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी 200 करोड़ की स्वीकृति

Posted by - January 1, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा राज्य में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन…
भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त

पढ़ें वह पर्चा जिसे भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने असेंबली में बम के साथ था फेंका

Posted by - March 19, 2020 0
नई दिल्ली। 23 मार्च 1931 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश शासन ने फांसी पर चढ़ाया…
PM

PM नरेंद्र मोदी आज ‘मैरीटाइम इंडिया सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे

Posted by - March 2, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021’ (Maritime India Summit 2021)का…