राहुल वायनाड

वायनाड पहुंचे राहुल, थिरुनेली मंदिर पूजा कर लिया जीत का आशीर्वाद

992 0

नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दर्ज करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार यानी आज केरल में हैं। केरल के प्रसिद्ध तिरुनेल्ली में राहुल ने पूजा अर्चना की। राहुल गांधी का यह दूसरा वायनाड दौरा हैं। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट के अलावा केरल के वायनाड सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। केरल से राहुल गांधी का भावनात्मक लगाव रहा है। यहां के पापनाशिनी नदी में उनके पिता राजीव गांधी की अस्थियां विसर्जित की गई थीं।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: दिग्विजय के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी हो सकती हैं साध्वी प्रज्ञा 

आपको बता दें वायनाड में राहुल गांधी की मंदिर यात्रा पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल ने पिछली बार भी यहां आने की इच्छा जताई थी। उस दौरान सुरक्षा कारणों की वजह से राहुल तिरुवेल्ली मंदिर नहीं आ सके थे।वहीँ 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने ही जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें :-आरबीआई से दिल्ली हाईकोर्ट से मांगा जवाब, बिना मंजूरी कैसे चल रहा है Google Pay 

वहीं, इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद वायनाड सीट से चुनाव लड़ सियासी गलियारों में हलचलें तेज कर दी है। चुनाव दौरान राहुल गांधी का मंदिर प्रेम उमड़ पड़ता है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पुजारी के निर्देशानुसार राहुल गांधी ने अपने पिता, दादी और पूर्वजों एवं पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के लिए पूजा-अर्चना की है।

Related Post

पंखुड़ी पाठक

कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक एक दिसंबर को इस पार्टी के नेता के साथ लेंगी सात फेरे

Posted by - November 26, 2019 0
लखनऊ। बीते दिनों कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की पंजाब के विधायक अंगद सिंह से शादी की चर्चा काफी जोरों पर…
अनुप्रिया

अनुप्रिया देश की पहली आदिवासी कॉ​मर्शियल महिला पायलट बनीं, पूरा हुआ सपना

Posted by - December 26, 2019 0
नई दिल्ली। ओडिशा के माओवाद प्रभावित मलकानगिरि जिले की एक आदिवासी लड़की ने सालों पहले आकाश में उड़ने का सपना…
Registration will be required for installing lift/escalator

अब परिसरों में लिफ्ट व एस्केलेटर लगाने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Posted by - July 17, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में बहुमंजिला…

ओबीसी सूची बनाने की शक्ति राज्यो को देने वाला विधेयक लोकसभा मे पारित

Posted by - August 10, 2021 0
लोकसभा में संविधान (127वां संशोधन) विधेयक 2021 मंगलवार को पारित हो गया। यह विधेयक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की…