Holi

होलिका दहन में भक्त प्रह्लाद का देखें चमत्कार, धधकती आग में कूदा पंडा- Video

667 0

मथुरा: भारत देश के श्री कृष्ण की नगरी मथुरा (Mathura) में होली सबसे अधिक प्रसिद्ध है, यहां पर इस दिन दूर दूर से लोग होली (Holi) खेलने आते है। वहीं होलिका दहन (Holika Dahan) के दिन मथुरा के छाता तहसील के फालेन (Phalen) गांव में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जिसे देखने के बाद भी यकीं नहीं होगा। होलिका दहन के वक्त यहां एक शख्स धधकती आग में कूद गया और वहां से सकुशल बाहर निकल आया, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल हुआ है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

खबरों के मुताबिक, इस युवक का नाम मोनू पंडा बताया जा रहा है, जो पिछले एक महीने से यहां के प्रह्लाद मंदिर में तपस्या कर रहा था। आपको बता दें कि इस युवक ने होलिका दहन के मौक पर पहले प्रह्लाद कुंड में स्नान किया और फिर भक्त प्रह्लाद की पूजा करके होलिका की आग में कूद गया। इस धधकती हुई आग से सकुशल बच कर बाहर निकलने पर पुरे इलाके में जयघोष होने लगा और भक्त प्रह्लाद के जय घोष किए। धधकती आग से बच कर बाहर आने पर मोनू पंडा ने बताया कि यह देवीय चमत्कार है और उसके द्वारा की गई साधना और तपस्या का परिणाम है।

https://twitter.com/PandeyAshishh/status/1504642237401300993

 

Related Post

Regional Sports Stadium

हाइटेक होगा गोरखपुर रीजनल स्टेडियम, ”दिन ही नहीं, रात में भी प्रतियोगिताएं”

Posted by - February 18, 2023 0
गोरखपुर। गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। गोरखपुर रीजनल स्टेडियम ( Regional Sports Stadium) का…
AK Sharma

किसानों का बहुत सम्मान और चिंता करते हैं मोदी जी: एके शर्मा

Posted by - May 12, 2024 0
भदोही/लखनऊ। भदोही लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद कुमार बिन्द के पक्ष में भीटी बर्दवारी हंडिया में आयोजित अन्नदाता किसान…