President

भारत का 15वां राष्ट्रपति चुनने के लिए शुरू हुआ मतदान

724 0

नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के लिए आज 18 जुलाई को चुनाव शुरू हो चूका है। भारत का 15वां राष्ट्रपति (President) चुनने के लिए 4,000 से अधिक सांसद और विधायक आज अपना वोट डालेंगे। देश भर के सांसदों और विधायकों ने नया राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान शुरू किया है। NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा चुनाव में आमने-सामने हैं। कई क्षेत्रीय दलों ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है।

सपा के अखिलेश यादव को छोड़ कर मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP), AIADMK, टीडीपी, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD), नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (JDU), शिरोमणि अकाली दल, वाईएसआरसीपी और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समर्थन देने में शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद पहुंचने के बाद कहा कि ये सत्र बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी समय राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे हैं। आज मतदान भी हो रहा, देश को हकड़ नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति मिलेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के बारे में राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि मतदान सुबह 10 बजे शुरू हो चूका है और शाम 5 बजे समाप्त होगा। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।

सावन का पहला सोमवार, आज रवि योग में रखें व्रत, जानें मुहूर्त

Related Post

 अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का अकाउंट भी किया ब्लॉक

Posted by - August 12, 2021 0
उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बाद ट्विटर ने अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व…
CM Dhami

सीएम धामी ने दिए योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को पहुंचाने के निर्देश

Posted by - April 10, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को डामकोठी में अधिकारियों…
Lily

पौड़ी की मातृशक्ति ने लिलियम की खुशबू से गढ़ी नई पहचान

Posted by - August 27, 2025 0
देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का संकल्प अब धरातल पर…
बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक बोले-ऐसा कोई भी बूथ नहीं है जहां मोदी जी ने कैमरा न लगवाया हो

Posted by - April 16, 2019 0
गुजरात। केंद्रीय बाल विकास कल्याण मंत्री व सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी के बाद गुजरात के फतेहपुरा से बीजेपी…