मोदी बायोपिक

मोदी पर बनी फिल्म की रिलीज के लिए विवेक ऑबेरॉय ने शिरडी में की पूजा-अर्चना

1078 0

शिरडी। पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म के जल्द रिलीज होने के लिए अभिनेता विवेक ऑबेरॉय ने साईंबाबा मंदिर में प्रार्थना की। उन्होंने शिरडी शहर में स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने उम्मीद जताई कि उनकी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें :-सपा कार्यकर्ताओं पर भड़कीं मायावती, बोली बसपा से सीखें अनुशासन 

आपको बता दें विवेक कहा, ‘हमने साईंबाबा से आर्शीवाद मांगा। हमारे समर्थक और प्रशंसक उत्सुकता के साथ इस फिल्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमने एक प्रेरणादायक कहानी पर फिल्म बनाई थी लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने हम पर हमला शुरू कर दिया…हमें उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।’

ये भी पढ़ें :-सिद्धू को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाना चाहती है बीजेपी, बनाई जा रही रणनीति 

जानकारी के मुताबिक ‘मुझे नहीं पता कि राज ठाकरे हमारी फिल्म का क्यों विरोध कर रहे हैं? मैं उन्हें हमारे साथ फिल्म देखने का निमंत्रण देता हूं, उन्हें यह पसंद आएगी।’ अभिनेता ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन से भी यह फिल्म देखने की अपील की। वहीँ उनका कहना है कि इन नेताओं को यह फिल्म पसंद आएगी।

Related Post

कंगना रनौत Kangana Ranaut

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने चाइनीज प्रोडक्ट्स के बॉयकॉट करने की अपील

Posted by - June 27, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोगों से चाइनीज प्रोडक्ट्स को बॉयकॉट करने की अपील की है। कंगना रनौत की…
Sunny Leone

सनी लियोनी से इस एक्टर ने मांगा पर्सनल नंबर, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Posted by - February 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जब भी किसी समारोह का हिस्सा बनती हैं तो लोगों की नजर सिर्फ उनपर ठहर…

किसानों पर रहा राहुल का फोकस, पुरानी पेंशन बहाली का दिलाया भरोसा

Posted by - January 24, 2019 0
अमेठी। सांसद राहुल गांधी अमेठी में अपने दौरे के पहले दिन किसानों पर फोकस करते दिखे।राहुल गांधी अमेठी दौरे के…