Virat Kohli

International Women’s Day: विराट से लेकर पंत तक इन पुरुष क्रिकेटर्स ने दी शुभकामनाएं

806 0

लखनऊ। पूरी दुनिया आज महिला दिवस मना रही है ऐसे में क्रिकेट जगत के कई सितारों ने इस खास अवसर पर ट्वीट कर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ट्वीट किया – दुनिया की सभी शानदार महिलाओं को हैप्पी विमेंस डे। महिला की ताकत ही समाज की ताकत होती है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व

इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की फोटो शेयर की और लिखा- एक बच्चे को जन्म लेते हुए देखना किसी भी इंसान के लिए काफी उत्साहित, अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। वो देखने के बाद आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं और ये समझते हैं कि भगवान ने उनके अंदर ही जीवन क्यों बनाया, क्योंकि हम मर्दों से कहीं ज्यादा ताकतवर होती हैं। मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत और करुणामयी महिला को महिला दिवस की शुभकामनाएं और उसको भी जो बड़ी हो कर अपनी मां जैसी बनेगी. साथ ही दुनिया की उन सभी महिलाओं को भी महिला दिवस की शुभकामनाएं।

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने लिखा- जब आप मजबूत, बोल्ड और उग्र महिला कहते हैं, तो मैं उसके बारे में सोचता हूं। ऐसी सभी शक्तिशाली महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं… आप सभी इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाती हैं!

ऋषभ पंत ने भी लिखा- इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं उन सभी महिलाओं को सलाम करता हूं जो हर दिन अपने प्रयासों से अपनी बाधाओं को तोड़ती हैं। मैं अपने जीवन में उन महिलाओं को पाकर भाग्यशाली समझता हूं जो हमेशा मेरे लिए खड़ी रही हैं।

Related Post

Teacher gifts smartphone to poor children

अनोखी पहल : गरीब बच्चों को शिक्षिका ने स्मार्टफोन किया गिफ्ट, ताकि न छूटे ऑनलाइन क्लास

Posted by - September 8, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी काल ने पढ़ाई का पैटर्न बदल दिया है। इस कारण देश के सभी स्कूल ऑनलाइन शिक्षा…
Rajnath Singh

कोरोना मरीजों के लिए खुलेगा सैन्य अस्पताल, राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय की तैयारियों पर की बैठक

Posted by - April 20, 2021 0
ऩई दिल्ली। रक्षा मंत्री अपने मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों और तीनों सेनाओं के संपर्क में बने हुए हैं। राजनाथ सिंह…

नहाते वक्त की जाने वाली इन गलतियों से बचे, शरीर के लिए है हानिकारक

Posted by - November 10, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.   अपने शरीर को वायरस, बैक्टीरिया और इनसे होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए हमे रोज नहाने…