Arvind Kejriwal

हिंसा पर न हो राजनीति, आप कार्यकर्ता दोषी तो दुगनी सजा मिले : केजरीवाल

786 0

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी (आप) का कोई आदमी दोषी पाया जाता है तो उसे दुगनी सजा मिलनी चाहिए।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का अनुदान

श्री केजरीवाल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का अनुदान देने ,घायलों को किसी भी निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज का पूरा खर्च सरकार के वहन करने का ऐलान किया है । उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपया तुरंत और नौ लाख रुपए की राशि दस्तावेज प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जायेगी । घायलों को भी दो-दो लाख रुपए की मदद की जायेगी । इस दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वासथ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपंग होने पर तीन लाख रुपए , घर पूरी तरह जल जाने के मामले में पांच लाख और दुकान जलने पर भी पांच लाख रुपए का आर्थिक अनुदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपंग होने पर तीन लाख रुपए , घर पूरी तरह जल जाने के मामले में पांच लाख और दुकान जलने पर भी पांच लाख रुपए का आर्थिक अनुदान दिया जायेगा । इसके अलावा मामूली रुप से घायल को 20 हजार रुपए दिए जायेंगे । जानवर के मरने के मामले में पांच हजार रुपए, रिक्शा के नुकसान पर 25 हजार और ई रिक्शा के नुकसान पर 50 हजार रुपए की मदद दी जायेगी ।

दिल्ली सरकार की ‘फरिश्ते’ योजना के तहत हिंसा में घायल किसी भी व्यक्ति का कहीं भी निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जायेगा

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ‘फरिश्ते’ योजना के तहत हिंसा में घायल किसी भी व्यक्ति का कहीं भी निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जायेगा । करावल नगर के चांद बाग में आप पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की दंगों में संलिप्तता के आरोपों पर श्री केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाये उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले । यदि आप पार्टी का कोई कार्यकर्ता दोषी पाया जाता है तो उसे दुगनी सजा मिलनी चाहिए।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भड़के दंगों में 35 से अधिक लोगों की मौत हुई

दंगों पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने हरसंभव कदम उठाए हैं । उन्होंने कहा कि दंगों से किसी का फायदा नहीं होने वाला इससे सबका नुकसान है । बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी घायल हुए । मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगों से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए दिल्ली सरकार ने राहत की योजना बनाई है और इसके लिए आप सभी के साथ और विश्वास की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बुद्धवार से हिंसा नियंत्रण में है और स्थिति का जायजा लेने के लिए वह प्रभावित क्षेत्रों में गए थे। उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भड़के दंगों में 35 से अधिक लोगों की मौत हुई है । इसमें दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल रतन लाल और इंटेलिजेंस ब्यूरो का जवान अंकित शर्मा भी शामिल है।

राहत और बचाव कार्यों के लिए 12 एसडीएम को तैनात किया,  रात्रि के लिए चार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार हिंसा और आगजनी के दौरान जिनके दस्तावेज जल गए हैं उनकी सुविधा के लिए विशेष परिसर स्थापित करेगी । कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में स्वयं सेवी संगठनों, विधायकों और स्थानीय नेताओं की मदद से रोजमर्रा का सामान पहुंचाया जाने का इंतजाम किया है । राहत और बचाव कार्यों के लिए 12 एसडीएम को तैनात किया गया है । रात्रि के लिए चार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

Related Post

गोरखपुर पहुंचे योगी से युवाओं ने मांगा रोजगार, पूछा- भर्ती कब आएगी?, अनसुना कर आगे बढ़ गए CM

Posted by - September 6, 2021 0
सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में गोरखपुर के सर्वोदय किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्हें युवाओं के विरोध…
Vipin Singh

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों का हौसला बढ़ा रहे BJP विधायक विपिन सिंह

Posted by - March 9, 2021 0
गोरखपुर। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह मंगलवार को जिला अस्पताल समेत अपने क्षेत्र के कई वैक्सीनेशन सेंटरों…

लखीमपुर हिंसा की एसटीएफ करेगी जांच, मामले से जुड़े 24 लोगों की हुई शिनाख्त

Posted by - October 4, 2021 0
लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार शाम किसानों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा…
CM Bhajan Lal

भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान :मुख्यमंत्री

Posted by - September 3, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गा लाल माली के निवास…