JALAUN CRIME

जालौन: शराब माफियाओं को पकड़ने गए सिपाहियों को ग्रामीणों ने पीटा

1009 0
जालौन। जिले में शराब माफियाओं (ILiquor Mafia) को पकड़ने गए सिपाहियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की, जिसमें एक सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।

जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के शाजापुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। घटना में एक सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जालौन में पुलिस के साथ मारपीट

कालपी कोतवाली की ज्ञानभारती पुलिस चौकी के सिपाही सिविल ड्रेस में राजकमल और महावीर सिंह क्षेत्र के शाजापुर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर गए थे। पुलिस शाजापुर से एक युवक को पकड़कर थाने ले आई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सिपाहियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। घटना में सिपाही महावीर सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।

सिपाहियों के साथ हुई मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अमित प्रताप सिंह ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। वहीं इस मामले में अभी किसी भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया के सामने अपनी बात नहीं रखी है।

Related Post

cm yogi

स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस स्कूल लाने के लिए प्रतिबद्ध है योगी सरकार

Posted by - February 19, 2023 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार प्रदेश के हर बच्चे (Student) को शिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश…
CM Yogi

नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने को प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री

Posted by - October 13, 2024 0
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र और विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में लगातार तीन दिन आनुष्ठानिक कार्यक्रमों में अति व्यस्तता के बाद आराम…
Keshav Maurya

किसी भी गरीब या असहाय व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - February 16, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज विधानसभा की कार्यवाही में सम्मिलित होने से पूर्व…