विकास दुबे की पत्नी ने कहा- सरकार मृत्यु प्रमाण पत्र दे नही तो बच्चों के साथ करूंगी सुसाइड

774 0

पिछले साल हुए कानपुर हत्याकांड में विकास दुबे की पत्नी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की मांग की है। गैंगस्टर की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए अपनी लाचारी के बारे में बताया रिचा ने कहा कि दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना बड़ा मुश्किल हो रहा है। पिछले 1 साल से उनका जीना हर तरफ से दुश्वार है, उनसे सब कुछ छीन लिया जा रहा है।

विकास दुबे की पत्नी ने कहा कि उनकी मौत को 1 साल हो गए हैं और अब तक उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र हुए कानपुर हत्याकांड में विकास दुबे की पत्नी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की मांग की है। गैंगस्टर की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए अपनी लाचारी के बारे में बताया रिचा ने कहा कि दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना बड़ा मुश्किल हो रहा है। पिछले 1 साल से उनका जीना हर तरफ से दुश्वार है, उनसे सब कुछ छीन लिया जा रहा है।

विकास दुबे की पत्नी ने कहा कि उनकी मौत को 1 साल हो गए हैं और अब तक उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला है। जब तक विकास का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा तब तक रिचा को उसके बीमा का लाभ नहीं मिलेगा। रिचा ने कहा कि उसकी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों के लिए खाने का इंतजाम करना भी मुश्किल है। रिचा ने कहा कि मजबूरी में मैं अपने बच्चों के साथ सुसाइड करने की सोच रही थी। मेरे बच्चों की पढ़ाई रुकी हुई है। दुबे की पत्नी का कहना है कि मैं गहने बेचकर घर का खर्चा चला रही हूं। रिचा ने यह भी कहा है कि इस दौरान मेरे ब्राह्मण समाज ने मेरी मदद की है। दुबे की पत्नी ने कहा अगर बीमा मिल जाएगा तो बच्चों की पढ़ाई पूरी हो जाएगी।

रिचा बताती है कि मदद के लिए वह रोजाना दफ्तर जाती है लेकिन सुबह से शाम तक बैठने के बाद कहा जाता है कि आपको यहां नहीं वहां जाना पड़ेगा। रिचा ने कहा- मेरा समय ऐसे ही बीत रहा है। सिंगल पेरेंट होना दुनिया में सबसे कठिन काम है।

Related Post

CM YOGI

सीएम योगी का सख्त निर्देश, यूपी में अंतिम संस्कार पर शुल्क नहीं, धार्मिक मान्यताओं का होगा पालन

Posted by - April 26, 2021 0
लखनऊ। कोविड संक्रमण के चलते हो रही मौतों से श्मशान घाट पर भी अंतिम संस्कार को लिए लोगों को लंबा…
AK Sharma

वाराणसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, विपक्षी गठबंधन पर जमकर साधा निशाना

Posted by - April 21, 2024 0
वाराणसी। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) शनिवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। वहीं…
Viksit Uttar Pradesh

विकसित यूपी के लिए युवाओं में दिख रहा सबसे अधिक क्रेज, प्रदेशभर से मिले अबतक करीब 19 लाख फीडबैक

Posted by - October 1, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा चलाए जा रहे ‘समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान’ (Viksit Uttar…
Viksit UP

विकसित उत्तर प्रदेश – 2047: मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

Posted by - November 27, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक देश के विकसित राज्यों की अग्रिम श्रेणी में लाने के लिए योगी सरकार…