Vikas Dubey

विकास दुबे के 67 करोड़ की संपत्ति जब्त, मां-पत्नी पर भी हुई कार्रवाई

525 0

कानपुर। गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) समेत उसके रिश्तेदारों की 23 संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है। तकरीबन 67 करोड़ की इन संपत्तियों पर कानपुर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले विकास दुबे(Vikas Dubey) के खजांची जय वाजपेई को भी भूमाफिया घोषित किया जा चुका है।

एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे (Vikas Dubey) और उसके करीबियों पर कानूनी शिकंजा कसने के बाद प्रशासन अब उसके आर्थिक साम्राज्य को भी खत्म करने में लगा है। गैंगस्टर के बिकरू गांव से लेकर चौबेपुर कानपुर देहात और लखनऊ में विकास दुबे (Vikas Dubey) समेत उसके रिश्तेदारों की 13 अचल और 10 चल संपत्तियों को प्रशासन ने जब्त किया है।

जब्त की गई संपत्ति की कीमत लगभग 67 करोड़ बताई जा रही है। अचल संपत्तियों में विकास दुबे(Vikas Dubey) और उसके मददगार रिश्तेदारों के मकान, दुकान और कॉम्प्लेक्स आदि शामिल हैं।

… तो शाहीनबाग पर क्यों चला बुलडोजर? सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल

कानपुर के एसपी आउटर अजीत सिन्हा की रिपोर्ट पर डीएम कानपुर ने इन संपत्तियों को अटैच किया है। अब इन संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी बता बतौर रिसीवर तैनात होगा। वहीं, कानपुर देहात और लखनऊ की संपत्तियों पर रिसीवर बैठाने के लिए जिलों को पत्र भेजा जाएगा।

जब्त की गई संपत्तियों में विकास दुबे (Vikas Dubey), उसकी मां सरला दुबे, पत्नी ऋचा दुबे, छोटे भाई दीपू और बेटे आकाश और शानू के नाम पर दर्ज संपत्तियों को जब्त किया गया है। बता दें कि बीते सप्ताह ही कानपुर जिला प्रशासन ने विकास दुबे(Vikas Dubey) के खजांची जय वाजपाई और उसके भाई समेत तीन लोगों को भू-माफिया घोषित किया था।

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Related Post

Bsp chief mayawati

केंद्र सरकार तत्काल सुनिश्चित करे ऑक्सीजन सप्लाई: मायावती

Posted by - April 23, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने केंद्र सरकार से अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई को तत्काल…
Major Dhyanchand Sports University

सीएम योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

Posted by - April 25, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खेलों के विकास और युवाओं को नई दिशा देने के लिए योगी सरकार का एक महत्वाकांक्षी…

ऊप चुनाव: सभी कील कांटे दुरूस्त करने में जुटी भाजपा, नड्डा से मुलाकात करेंगे सभी BJP संसद

Posted by - July 28, 2021 0
उत्तर प्रदेश से आने वाले बीजेपी सांसद बुधवार और गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। यूपी में अगले…
Skill Development

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित हो रहा कौशल विकास कार्यक्रम

Posted by - September 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के लिए कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा…