वीजा का मामला आया आड़े, विनेश फोगाट टोक्यो के लिए उड़ान भरने से चूकीं

859 0

टोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार माने जाने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट मंगलवार को टोक्यो के लिए उड़ान भरने से चूक गईं। विनेश फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरने वाली थीं लेकिन एक दिन पहले उनका यूरोपियन विजा का समय खत्म हो गया था, जिसके कारण वह टोक्यो के लिए उड़ान नहीं भर सकीं। अब वह बुधवार को टोक्यो पहुंचेंगी। बता दें कि फोगाट हंगरी में अपने कोच वॉलर अकोस से ट्रेंनिंग ले रही थीं। उन्हें मंगलवार को टोक्यो पहुंचना था लेकिन टोक्यो के लिए कनेक्टिंग विमान में चढ़ने से पहले उन्हें फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।

पद्म पुरस्कारों के लिए केजरीवाल सरकार भेजेगी सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों के नाम, जनता करेगी चुनाव

वहीं, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है और वह बुधवार को टोक्यो पहुंच जाएंगी। सूत्र ने बताया, ‘जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया, यह एक भूल थी। उनका वीजा 90 दिनों के लिए मान्य था लेकिन बुडापेस्ट से फ्रैंकफर्ट पहुंचने पर पता चला कि वह 91 दिनों के लिए यूरोप में थीं।’ सूत्र ने कहा, ‘साई ने इस मामले को तेजी से उठाया। जिसके बाद फ्रैंकफर्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास मामले को सुलझाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंच गया। विनेश कल टोक्यो में होंगी।’ बता दें कि विनेश को 53 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक की दावेदार के रूप में माना जा रहा है।

Related Post

विराट कोहली ने मोहम्मद शमी का किया सपोर्ट, कहा- भारत को जिताएं कई मैच

Posted by - October 30, 2021 0
दुबई। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों को कड़ा जवाब दिया है।…

महेंद्र सिंह धोनी ने की ड्वेन ब्रावो की तारीफ, कहा- ‘वो मेरा भाई’

Posted by - September 25, 2021 0
शारजाह। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना भाई…