LUCKNOW UNIVERSITY

लखनऊ विश्वविद्यालय: ड्रेस कोड विवाद में वीडियो बनाने वाली छात्रा का तोड़ा मोबाइल

1118 0

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के तिलक छात्रावास में शुरू हुआ ड्रेस कोड विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात वीडियो वायरल होने के बाद इस प्रकरण में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रावास की छात्राओं पर लगातार दबाव बना रहा है।

राजधानी स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के तिलक छात्रावास में शुरू हुआ ड्रेस कोड विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात वीडियो वायरल होने के बाद इस प्रकरण में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब आरोप है कि विश्वविद्यालय  (Lucknow University)प्रशासन छात्रावास की छात्राओं पर लगातार दबाव बना रहा है।

खड़गपुर रैली में मोदी बोले- यहां सिर्फ चल रहा माफिया उद्योग

हॉस्टल की एक छात्रा के अनुसार जिस लड़की ने वीडियो रिकॉर्ड किया था उसका मोबाइल तोड़ दिया गया है। अब लगातार छात्राओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उनके घरों पर फोन किया गया है। इतना ही नहीं आवाज उठाने पर निकलने तक की धमकी दी जा रही है।

नहीं थम रहा ड्रेस कोड विवाद

लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के छात्रावास में ड्रेस कोड लागू होने के संबंध में बुधवार को एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस नोटिस में छात्राओं को शॉट्स या घुटने के ऊपर तक के कपड़े न पहनने की हिदायत दी गई। यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मैसेज को फर्जी बताकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे किसी छात्रा की शरारत बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया।

हालांकि गुरुवार देर रात वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में प्रोवोस्ट और छात्रों के बीच संवाद साफ नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद विवाद और भी गरमा गया है।

छात्राओं की ओर से उठाए गए सवाल

अब इस मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन (Lucknow University) के रवैए पर सवाल उठने लगे हैं। छात्राओं का कहना है कि छात्राओं पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। ड्रेस कोड के नाम पर विद्यालय की मनमानी सामने आ रही है उन्होंने बताया कि जिस छात्रा ने वीडियो बनाया था उसका मोबाइल तोड़ दिया गया। अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं छात्र अक्षय यादव का कहना है कि यह सिर्फ मनमानी है।

नऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ समाचार, लखनऊ खबर, ड्रेस कोड विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल, तिलक छात्रावास”

Related Post

किसान महापंचायत पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने की इजाजत नहीं, प्रशासन बोला- भगदड़ मच जाएगी

Posted by - September 5, 2021 0
मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए नए कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, रविवार को मुजफ्फरनगर में…
mukhtar-ansari

CM योगी की मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अंसारी की रानी सल्तनत माॅल धराशायी

Posted by - March 6, 2021 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) की कार्रवाई सूबे के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक बार फिर शुरू हो…
Norminalization

शिक्षाविद और विशेषज्ञों ने छात्रों से प्रकिया को समझने पर दिया जोर

Posted by - November 12, 2024 0
प्रयागराज। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की जा रही पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में मानकीकरण (Normalization) को…
Gorakhnath,cm

गोरखनाथ मंदिर में भी भजन प्रसारण हुआ धीमा, सीएम के निर्देश का सभी ने किया स्वागत

Posted by - April 21, 2022 0
लखनऊ: देश में सांप्रदायिक सौहार्द का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi) से लाउडस्पीकर…