Unnao Case में पीड़िता की हालत स्थिर, वेंटिलेटर से हटाया गया

966 0

उन्नाव। उन्नाव केस (unnao case) की पीड़िता की हालत में अब सुधार है। कानपुर के अस्पताल में भर्ती पीड़िता को अब वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम से हटा लिया गया है। पीड़िता की स्थिति में सुधार है, वह हाथ-पैर हिला रही है। इसके अलावा लड़की की पॉइजन सैंपल लखनऊ के केजीएमसी जांच के लिए भेजे गए हैं।

पीड़िता के इलाज के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आईसीयू के बाहर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्नाव (unnao case) में बच्चियों के साथ क्या और कैसे हुआ इसके बारे में अस्पताल में भर्ती लड़की के बयान से मिल सकती है। इसलिए मुस्तैदी से पीड़िता की हालात पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने किया था बड़ा खुलासा

इससे पहले शुक्रवार को उन्नाव कांड(unnao case) में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया था। पुलिस के मुताबिक गांव में पड़ोस के ही रहने वाले दो लड़कों ने ही इस घटना को अंजाम दिया। एक तरफा प्रेम को ठुकराए जाने के बाद आरोपी ने लड़कियों को पानी में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक नाबालिग भी है।

इन दोनों आरोपियों को लड़कियां पहले से ही जानती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी विनय की एक लड़की से कुछ दिनों पहले ही दोस्ती हुई थी। पुलिस ने दोनों को सर्विलांस की मदद से पकड़ा है। आईजी रेंज ने प्रेंस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी अपने साथ पानी में कीटनाशक मिलाकर ले आए थे। आरोपी सिर्फ एक लड़की को मारना चाहता थे, लेकिन अनजाने में अन्य दो लड़कियों ने भी जहरीला पानी पी लिया।

 

Related Post

Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, धान का MSP प्रति क्विंटल 143 रुपये बढ़ाया

Posted by - September 12, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting)  हुई। इस बैठक…
Home Ministry

यूपी- बिहार से आए मजदूरों को नशेड़ी बनाते हैं पंजाब के किसान : गृह मंत्रालय

Posted by - April 2, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के किसानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव…