Unnao Case में पीड़िता की हालत स्थिर, वेंटिलेटर से हटाया गया

994 0

उन्नाव। उन्नाव केस (unnao case) की पीड़िता की हालत में अब सुधार है। कानपुर के अस्पताल में भर्ती पीड़िता को अब वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम से हटा लिया गया है। पीड़िता की स्थिति में सुधार है, वह हाथ-पैर हिला रही है। इसके अलावा लड़की की पॉइजन सैंपल लखनऊ के केजीएमसी जांच के लिए भेजे गए हैं।

पीड़िता के इलाज के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आईसीयू के बाहर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्नाव (unnao case) में बच्चियों के साथ क्या और कैसे हुआ इसके बारे में अस्पताल में भर्ती लड़की के बयान से मिल सकती है। इसलिए मुस्तैदी से पीड़िता की हालात पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने किया था बड़ा खुलासा

इससे पहले शुक्रवार को उन्नाव कांड(unnao case) में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया था। पुलिस के मुताबिक गांव में पड़ोस के ही रहने वाले दो लड़कों ने ही इस घटना को अंजाम दिया। एक तरफा प्रेम को ठुकराए जाने के बाद आरोपी ने लड़कियों को पानी में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक नाबालिग भी है।

इन दोनों आरोपियों को लड़कियां पहले से ही जानती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी विनय की एक लड़की से कुछ दिनों पहले ही दोस्ती हुई थी। पुलिस ने दोनों को सर्विलांस की मदद से पकड़ा है। आईजी रेंज ने प्रेंस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी अपने साथ पानी में कीटनाशक मिलाकर ले आए थे। आरोपी सिर्फ एक लड़की को मारना चाहता थे, लेकिन अनजाने में अन्य दो लड़कियों ने भी जहरीला पानी पी लिया।

 

Related Post

AK Sharma

देश की आधी आबादी का सम्मान के साथ होगा विकास: एके शर्मा

Posted by - October 18, 2023 0
मऊ/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक-तिहाई महिला आरक्षण संबंधी अधिनियम को पास कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे देश की…
Siddharth

अभी भी सही आंकड़े देकर अखिलेश अपनी गलती सुधार सकते हैं: सिद्धार्थ नाथ

Posted by - March 22, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह (Siddharth Nath singh) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने भरी हुंकार, कहा- बेराज़गारी होगा चुनावी मुद्दा

Posted by - October 9, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की आज पुण्यतिथि है। इस मौके बसपा ने एक रैली आयोजित की…