25000 रूपये के शातिर बदमाश को पुलिस ने धरदबोचा

25000 रूपये के शातिर बदमाश को पुलिस ने धरदबोचा

715 0

मगंलवार की देर रात लखनऊ ग्रामीण की निगोहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दखिना मोड़ के पास घेराबंदी कर बाराबंकी जनपद के 25000 रूपये के ईनामी शातिर बदमाश को धरदबोचा। पकड़े गये बदमाश के पास से पुलिस ने सत्तर ग्राम अवैध स्मैक, एक तंमचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गये बदमाश को न्यायालय ‌में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का तबादला, हेमंत नगराले को मिली कमान

ग्रामीण थाना निगोहां सीओ सैय्यद नईमुल हसन ने बताया मगंलवार की देर रात प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर एस. आई. रामसमुझ यादव व पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर ने एक शातिर बदमाश के बड़ी घटना को अंजाम दिये जा‌ने के लिये निगोहां के दखिना गांव की मोड़ के पास खड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद इंस्पेक्टर नंद किशोर ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर शातिर बदमाश‌ को धर दबोचा, पुलिस द्वारा जामा तलाशी लेने पर उसके पास से सत्तर ग्राम स्मैक सहित एक अवैध तंमचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये बदमाश ने अपना नाम प्रशान्त यादव उर्फ रिंकू निवासी रामपुर जोगा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी बताया।

लखनऊ व बाराबंकी के थानों में दर्ज हैं करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमें—

सीओ सैय्यद नईमुल हसन ने बताया पकड़े गये शातिर बदमाश प्रशान्त पर बाराबंकी पुलिस ने 25000 रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था और उसके विरूद्ध  लखनऊ व बाराबंकी जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में डकैती, लूट सहित संगीन धाराओं में डेढ दर्जन के करीब आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। इंस्पेक्टर थाना निगोहां नंद किशोर ने बताया पकड़े गये उपरोक्त बदमाश को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Related Post

CM Dhami

CM धामी ने अधिकारियों को गड्ढों, जलापूर्ति, वन अग्नि नियंत्रण पर करने का दिया निर्देश

Posted by - April 7, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जिलों में सार्वजनिक सेवा वितरण पर अधिक ध्यान देने का…
CM Yogi

सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में की पूजा-अर्चना एवं रूद्राभिषेक, गायों को खिलाया गुड़-चारा

Posted by - August 31, 2023 0
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शक्तिपीठ देवीपाटन भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को चंद्रशेखर महादेव…
CM Yogi

इंडी गठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी

Posted by - November 3, 2025 0
दरभंगा/मुजफ्फरपुर/सारण/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की एक बाद एक रैली व जनसभा ने…

पाक ने अखनूर सेक्टर में किया आईईडी प्लांट, ब्लास्ट में एक जवान शहीद तीन घायल

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तान की रविवार को नापाक हरकत का खुलासा हुआ है। नापाक मंसूबों…
यूपी में 623 कोरोना संक्रमित

अमेरिका में कोरोना से हालत बेहाल, संक्रमितों का आंकड़ा 1.55 करोड़ के पार

Posted by - November 11, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.    कोरोना वायरस का आक्रमण इस वक़्त अमेरिका में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा. अमेरिका में कोरोना वायरस…