वीर सावरकर के नाम से होगा दिल्ली के नए कॉलेज का नाम? जल्द हो सकता है नाम का ऐलान

628 0

दिल्ली विश्वविद्यालय ने फतेहपुर बेरी स्थित कॉलेज का नाम किसी महापुरुष के नाम पर करने की सोच रही है, इसके लिए कई नाम प्रस्तावित हैं। बताया जा रहा कि वीर सावरकर के नाम से इस कॉलेज का नाम किया जा सकता है, सुषमा स्वराज के नाम की भी चर्चा है। यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि न सिर्फ सावरकर बल्कि विवेकानंद जी के नाम की भी चर्चा है, एकेडमिक काउंसिल आखिरी फैसला लेगा।

डीयू के जरिस्ट्रार विकास गुप्ता ने बताया कि अभी तक ये तय नहीं हुआ कि कॉलेज को-एड होगा या फिर सिर्फ महिला कॉलेज। बता दें कि पिछले दिनों केेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ४० बीघा भूमि पर आवंटित इस कॉलेज का शिलान्यास करने वाले थे पर कार्यक्रम कैंसिल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि इस वक्त सुषमा स्वराज के साथ कुछ अन्य नामों का भी प्रस्ताव किया गया है। विश्वविद्यालय, स्वामी विवेकानंद और वीर सावरकर के नामों पर भी विचार कर रहा है। वहीं डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता के मुताबिक फतेहपुर बेरी के भट्टी कलां गांव में एक सुविधा केंद्र और प्रस्तावित कॉलेज का नाम अभी तय नहीं हुआ है। अभी यह भी तय नहीं है कि आने वाला कॉलेज को-एड होगा या महिला कॉलेज।

भाजपा की चुप्पी पर छलका चिराग का दर्द, कहा- चाचा-भाई ने धोखा दिया तो दूसरों से क्या उम्मीद करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय को आवंटित 40 बीघा जमीन पर सुविधा केंद्र का शिलान्यास करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस मौके पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी भी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों की माने तो विश्वविद्यालय कुछ अन्य स्थानों पर भी ऐसे केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा है।

Related Post

CM Yogi targeted Priyanka Gandhi Vadra without naming her

कांग्रेस नेता फिलीस्तीन का बैग लेकर घूम रहीं, हम नौजवानों को इजराइल भेज रहेः सीएम योगी

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को अपने वक्तव्य के दौरान कई बार…
राजद प्रत्याशी सुभाष यादव का नामांकन रद

कोडरमा से राजद प्रत्याशी सुभाष यादव का नामांकन रद, सुरजेवाला की दलीलें फेल

Posted by - November 26, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में कोडरमा सीट का मुकाबला अब रोचक होता जा रहा है। यहां मंगलवार को एक नाटकीय…
AK Sharma

प्रचण्ड गर्मी और लू के दौरान अप्रत्याशित विद्युत कटौती, ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं: एके शर्मा

Posted by - June 16, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने प्रचण्ड गर्मी और लू के दौरान प्रदेश…
CM Yogi

महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण रचकर भगवान राम के चरित्र से परिचय कराया: सीएम योगी

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ। त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित ‘महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस’ पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान…