योगी ने मुलायम को कहा अब्बाजान, अखिलेश बोले- भाषा सही रखे वरना हमें भी जवाब देना आता है

701 0

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जारी है, एक इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को अब्बाजान कह दिया। योगी के इस बयान के बाद अखिलेश यादव का पलटवार आया है, उन्होंने कहा- हमारा झगड़ा मुद्दों को लेकर हो सकता है पर भाषा पर संतुलन रखना चाहिए। अखिलेश ने कहा- अगर भाषा संतुलित नहीं कर सकते तो उसी तरह की भाषा सुनने को तैयार रहें, हमें जवाब देना आता है।

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- उन्हें अब्बा शब्द से क्यों आपत्ति है, मुलायम सिंह भी तो अखिलेश को टीपू कहकर बुलाते हैं। अब्बा शब्द का उल्लेख करते हुए सिद्धार्थ नाथ सिंह इसे उर्दू का मीठा और अच्छा शब्द बताया, आखिर उन्हें उर्दू शब्द से क्या दिक्कत हो गई। योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, ‘हमारा आपका झगड़ा मुद्दों को लेकर हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी भाषा पर संतुलन रखना चाहिए, वरना वह भी अपने पिताजी के लिए उसी तरह की भाषा सुनने के लिए तैयार रहें, जैसा वह मेरे पिताजी के लिए बोले हैं।’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि प्रदेश में सबसे ज्यादा दलित, पिछड़े और मुसलमान जेल में हैं। पूर्व सीएम ने कहा, ‘2014, 2017 के चुनाव में बीजेपी ने अफवाहें फैलाकर और झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर जमकर दुरुपयोग किया था। आज जब सोशल मीडिया की पहुंच गांव तक हो गई है, लोग सच बोल रहे हैं, तो बीजेपी घबराई हुई है।’

वीर सावरकर के नाम से होगा दिल्ली के नए कॉलेज का नाम? जल्द हो सकता है नाम का ऐलान

अखिलेश यादव ने कहा, ‘किसानों ने अपनी कीमती जमीन दी है। अब वह लगातार आंदोलन कर रहा है। किसान सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। पर हम किसानों के साथ है। आज सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सरकार किसानों की जमीन कब्जाना चाहती है।’

Related Post

Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Posted by - June 23, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ…
CM Yogi

तत्परता और संवेदनशीलता से हो जनता की समस्याओं का समाधान : सीएम योगी

Posted by - December 10, 2024 0
गोरखपुर। सोमवार दोपहर बाद गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार…
Suresh Khanna

यूपी की पहली आर्थिक समीक्षा सदन में पेश, 8 वर्षों में दोगुनी से अधिक हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था

Posted by - February 9, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Khanna ) ने सोमवार को विधानमंडल…
AK Sharma

सिंगापुर की औद्योगिक कम्पनियाॅ उप्र में निवेश को इच्छुक: एके शर्मा

Posted by - January 24, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) से सिंगापुर के फर्स्ट सिक्रेटरी सिंगापुर हाईकमिश्नर इन…
मार्कंडेय काटजू

मार्कंडेय काटजू बोले ‘हिन्दी कविता में उर्दू जैसा दम नहीं ’, कुमार विश्वास का ये जवाब

Posted by - April 23, 2019 0
नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू…