चिता भस्म होली

वाराणसी : मणिकर्णिका घाट पर शिव भक्तों ने खेली चिता भस्म होली

1749 0

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में शुक्रवार को गंगा तट के मणिकर्णिका एवं राजा हरिश्चंद्र श्मशान घाटों पर चिता भस्म की होली खोली गई। इस अवसर पर हजारों लोगों ने पारंपरिक तरीके से इसे मनाया।

रंगभरी एकदाशी के अगले दिन बाबा विश्वनाथ मणिकर्णिका घाट पर भूत-प्रेत समेत अपने अन्य गणों के साथ चिता भस्म की होली खेलते हैं

मान्यता है कि रंगभरी एकदाशी के अगले दिन बाबा विश्वनाथ मणिकर्णिका घाट पर भूत-प्रेत समेत अपने अन्य गणों के साथ चिता भस्म की होली खेलते हैं। गुरुवार को गौरा के गौना के बाद बाबा विश्वनाथ के यहां की गलियों में घूम-घूम कर अबीर-गुलाल के साथ होली खेलने की प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया गया था।

कोविड-19 का कहर जारी, मृतकों की संख्या 3300 के पार : डब्ल्यूएचओ

मृत्यु को भी उत्सव मान शिव भक्त खेलते हैं चिता भस्म की होली

कहा जाता है कि काशी मोक्ष की नगरी है और मान्यता है कि यहां भगवान शिव स्वयं तारक मंत्र देते हैं। लिहाजा यहां पर मृत्यु भी उत्सव है और होली पर चिता की भस्म को उनके गण अबीर और गुलाल की भांति एक दूसरे पर फेंककर सुख-समृद्धि-वैभव संग शिव की कृपा पाते हैं। चिता भस्म की होली में शामिल शिव भक्त जमकर झूम उठे। भक्तों ने बाबा के संग जमकर मसान की होली खेली। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष लगे। साथ ही लोगों ने डमरू बजाकर होली का हुड़दंग शुरू कर दिया।

भक्तों ने बाबा के संग जमकर मसान की होली खेली, इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष लगे

बाबा मशाननाथ मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने बताया कि पुराणों में इस होली का वर्णन मिलता है कि जो गण बाबा विश्वनाथ के साथ रंगभरी एकादशी में होली नहीं खेल पाते उनके साथ बाबा मशान पर होली खेलते है। जिसमें इंसान, भूत ,प्रेत,गंधर्व, किन्नर यहां तक कि दर्जनों विदेशी भी जमकर होली खेलते है। जलती चिताओं के बीच दुनियां में एक मात्र ऐसा स्थान है,जहा चिता भस्म की होली खेली जाती है।

Related Post

विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद

उन्नाव दुष्कर्म केस: विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा और 25 लाख जुर्माना

Posted by - December 20, 2019 0
नई दिल्ली । दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्नाव रेप मामले में दोषी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को शुक्रवार…
सिमरन निशा

लखनऊ: महिला रंगकर्मी सिमरन निशा ने जानें कैसे तय किया थिएटर से स्क्रीन तक का सफर?

Posted by - December 1, 2019 0
लखनऊ। रंगमंच सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रतिभा है। यह चेहरा नहीं किरदार देखता है। महिलाओं को इसे आत्मसात करके मंच…
Piyush Goyal

‘प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव स्कीम फॉर फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री’ में 10,900 करोड़ रुपए की सब्सिडी मंजूर

Posted by - March 31, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में…
डोनाल्ड ट्रंप नंबर 1 का दावा झूठा

डोनाल्ड ट्रंप नंबर 1 का दावा झूठा, पीएम मोदी से आधे हैं फेसबुक फ्रेंड

Posted by - February 15, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। भारत दौरे से पहले ट्रंप…
CM Vishnudev Sai

गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - March 16, 2024 0
बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज शनिवार को बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम…