तेज बहादुर

वाराणसी : तेज बहादुर का खारिज हो सकता है नामांकन, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

1030 0

वाराणसी। वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने वाले बीएसएफ के बर्खास्‍त जवान तेज बहादुर यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यहां तक कि उनके चुनाव लड़ने पर संशय भी बढ़ गया है। बता दें कि तेज बहादुर की ओर से दाखिल नामांकन पत्र में अर्धसैनिक बल से बर्खास्‍तगी को लेकर दो अलग-अलग दावे किए गए हैं। इस मामले में अब जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने तेज बहादुर को नोटिस जारी किया है।

1 मई को सुबह 11 बजे तक जवाब देने के लिए दिया वक्‍त

जिला निर्वाचन अधिकारी ने तेज बहादुर को 1 मई को सुबह 11 बजे तक जवाब देने का समय दिया गया है। बता दें कि तय समय पर जवाब नहीं देने की स्थिति में उनका पर्चा खारिज भी हो सकता है। तेज बहादुर ने वाराणसी सीट से पहले निर्दलीय प्रत्‍याशी के तौर पर नामांकन भरा था, लेकिन बाद में समाजवादी पार्टी ने उन्‍हें टिकट दे दिया। इस तरह वह गठबंधन के प्रत्‍याशी के तौर पर पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें :-लाइलाज बीमारियों की आयुर्वेदिक दवाएं तैयार करेगी CSIR की 36 प्रयोगशालाएं 

बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव की बढ़ती नजर आ रही हैं मुश्किलें

बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर के लिए सपा ने जिस शालिनी यादव का टिकट काटा है वह पूर्वांचल के बड़े राजनीतिक घराने से संबंध रखती हैं। वह अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से उम्मीदवार हैं, क्योंकि उन्होंने अभी नामांकन वापस नहीं लिया है। उनका अपना जनाधार है। इसलिए सपा के नए उम्मीदवार और बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शायद इसीलिए पार्टी अब शालिनी के मान मनोव्वल करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें :-राफेल डील मामले में SC से मोदी को बड़ा झटका, चार मई तक में दाखिल करें जवाब 

नामांकन वापस लेने को तैयार नहीं शालिनी

शालिनी यादव पूर्वांचल में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे श्यामलाल यादव की बहू हैं। वह 22 अप्रैल को ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुई थीं। शालिनी यादव ने कहा है कि अगर अखिलेश यादव कहेंगे तो वह अपना नामांकन वापस ले लेंगी, लेकिन अगर पार्टी की तरफ से नहीं कहा जाएगा तो चुनाव लड़ेंगी।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने नन्ही बच्ची ने सुबह लगाई गुहार, दोपहर में एडमिशन पाकर पूरी हुई मुराद

Posted by - June 23, 2025 0
लखनऊ: मुरादाबाद के अमित कुमार अपनी बेटी वाची के एडमिशन को लेकर पिछले तीन महीने से परेशान थे और लगातार…
CM Yogi

सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा: सीएम योगी

Posted by - October 7, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े हुए ईष्ट…
cm yogi

सीएम योगी ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की

Posted by - October 16, 2022 0
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ जिले…
Randeep Singh Surjewala

हर खाने पीने की चीज़ गरीब की थाली से दूर होती जा रही है : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Posted by - January 31, 2022 0
लखनऊ। आमजन से जुड़े देशव्यापी महंगाई के मुद्दे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन…

ममता की मौजूदगी में टेनिस स्टार लिएंडर पेस टीएमसी में हुए शामिल

Posted by - October 29, 2021 0
पणजी। भारतीय टेनिस के दिग्‍गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है। लिएंडर आज पश्चिम…